{"_id":"674c2944edd1ae5f7d000f7f","slug":"apurva-agnihotri-started-his-film-career-with-pardes-know-about-tv-shows-jassi-jaisi-koi-nahi-2024-12-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Apurva Agnihotri: अपूर्व अग्निहोत्री ने शाहरुख के साथ की फिल्मी करियर की शुरुआत, इन टीवी शो में आ चुके हैं नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Apurva Agnihotri: अपूर्व अग्निहोत्री ने शाहरुख के साथ की फिल्मी करियर की शुरुआत, इन टीवी शो में आ चुके हैं नजर
Mon, 02 Dec 2024 01:08 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:08 PM IST
सार
अभिनेता अपूर्व अग्निहोत्री ने फिल्म परदेस से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। आइए आपको बताते हैं उनकी टीवी से फिल्म तक की कहानी।
विज्ञापन
अपूर्व अग्निहोत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता और मॉडल अपूर्व अग्निहोत्री आज यानी 2 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपूर्व का जन्म साल 1972 में कानपुर में हुआ था। अपूर्व ने शाहरुख खान के साथ बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। उन्होंने फिल्म 'परदेस' (1997) में शाहरुख खान के साथ काम किया। इसी फिल्म से अपूर्व ने अपने करियर की शुरुआत की। वे टीवी के साथ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
अपूर्व अग्निहोत्री
- फोटो : इंस्टाग्राम
शिल्पा सखलानी से की शादी
अपूर्व अग्निहोत्री ने अभिनेत्री शिल्पा सखलानी से साल 2004 में शादी की। दोनों के एक बेटी भी है। दोनों खुशियों भरा शादीशुदा जीवन बिता रहे हैं।
अपूर्व अग्निहोत्री ने अभिनेत्री शिल्पा सखलानी से साल 2004 में शादी की। दोनों के एक बेटी भी है। दोनों खुशियों भरा शादीशुदा जीवन बिता रहे हैं।
अपूर्व अग्निहोत्री
- फोटो : इंस्टाग्राम
इन टीवी शो में नजर आए अपूर्व
अपूर्व अग्निहोत्री ने कई सारे टीवी शो किए हैं। उन्हें 'जस्सी जैसी कोई नहीं' (2003-2006), 'अजीब दास्तां है ये', 'कहने को हमसफर हैं', 'सौभाग्यलक्ष्मी', 'प्यार का दर्द है' जैसे टीवी शो में नजर आ चुके हैं। टीवी शो में उनकी शानदार अदाकारी को प्रशंसक पसंद कर रहे हैं।

बड़े पर्दे पर नजर आए अपूर्व
अपूर्व अग्निहोत्री टीवी के साथ बड़े पर्दे पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं। वे फिल्म 'परदेस', 'हम हो गए आपके', 'लकीर', 'प्यार दिवाना होता है', नच बलिए, कसूर जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। अपूर्व को साल 2005 में भारतीय टेली पुरस्कार भी मिल चुका है।

करियर में आगे बढ़ने के लिए बोले अपूर्व
अपूर्व अग्निहोत्री ने कहा, 'अगर आप इंडस्ट्री में काम करना चाहते हैं तो आप इंट्रोवर्ट होकर नहीं रह सकते। आपको अपनी मार्केटिंग करनी होगी और बाहर निकलना होगा।' अपूर्व ने कहा कि वह पार्टियों में नहीं जाते थे और लोगों से बहुत मिलते-जुलते नहीं थे।