अपने इंस्टाग्राम पर आज सुबह (2 दिसंबर) ही अभिनेता विक्रांत मैसी ने एक पोस्ट की जिसमें उन्होंने घोषणा की वह एक्टिंग फील्ड से ब्रेक ले रहे हैं। अगले साल उनकी दो फिल्में आएंगी, इसके बाद वह फिल्मों में नजर नहीं आएंगे। इसका कारण उन्होंने बताया कि वह अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाना चाहते हैं। इस पोस्ट के बाद से ही उनके फैंस काफी दुखी हैं। फैंस उनकी एक्टिंग के ही कायल नहीं हैं, बल्कि वे विक्रांत की बेबाक बयानी को भी पसंद करते रहें। वहीं कुछ लोगों ने अकसर विक्रांत को उनके बयानों के लिए ट्रोल भी किया है। जानिए, कब और क्या बेबाक बयान दिए हैं, अभिनेता विक्रांत मैसी ने।
Vikrant Massey: जब विक्रांत मैसी ने दिए बेबाक बयान, कभी हुए ट्रोल तो कभी खूब सराहे गए
फिल्म ‘द साबरमति रिपोर्ट’ के मुख्य अभिनेता विक्रांत मैसी ने आज ही अभिनय से ब्रेक लेने की घोषणा की है। इस बात से उनके फैंस को काफी बड़ा झटका लगा है। वह एक उम्दा कलाकार होने के साथ अपने बेखौफ और बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोले हिंदू-मुस्लिम खतरे में नहीं
कुछ समय पहले जब विक्रांत की फिल्म ‘द साबरमति रिपोर्ट’ रिलीज होने वाली थी तो उन्होंने कहा था कि उन्हें अब नहीं लगता है कि हिंदू-मुस्लिम खतरे में हैं। एक इंटरव्यू में विक्रांत कहते हैं, ‘मेरे माता-पिता की इंटरफेथ(विक्रांत के माता-पिता अलग-अलग धर्म से संबंध रखते हैं) मैरीज है। मेरे भाई ने मुस्लिम धर्म अपनाया है। मैंने भी इंटरफेथ मैरीज की है।इससे ज्यादा सेक्युलर और कौन हो सकता है।’ इसी इंटरव्यू में वह आगे कहते हैं, ‘पहले मुझे लगता था कि हिंदू खतरे में हैं, अब मुझे नहीं लगता कि हिंदू खतरे में हैं। पहले मुझे लगता था कि मुस्लिम भी खतरे में हैं, लेकिन अब मुझे नहीं लगता है कि मुस्लिम खतरे में हैं।’ इस बयान के बाद कुछ लोगों ने विक्रांत को काफी ट्रोल किया। दरअसल, एक समय ऐसा था कि जब विक्रांत को लगता था कि राजनीति के कारण देश लोगों के लिए सुरक्षित नहीं है।
घर की हालत देख दोस्तों का रवैया बदल गया
कुछ महीनों पहले विक्रांत ने यूट्यूब पर आने वाले एक इंटरव्यू शो अनफिल्टर्ड विद संदीश में अपने करियर और निजी जीवन से जुड़ी बातों का जिक्र किया था। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे घर की हालत देखकर उनके दोस्तों का रवैया बदल गया था। वह कहते हैं, ‘एक बार मैंने अपने कुछ दोस्तों को घर बुलाया। वे लोग मेरे गहरे दोस्त थे, मुझे उन पर गर्व था। मैंने उन्हें घर पर अपनी मां के हाथ का बना खाना खाने के लिए बुलाया। दोस्त घर आए, उन्होंने देखा कि हमारे घर में प्लास्टिक की कुर्सियां लगी हैं। दीवारों से रंग उतर रहा है, छत पर सीलन आई हुई है। किचन भी उनके हिसाब से मॉर्डन नहीं था। वह जब घर से गए तो अगले दिन से उनका व्यवहार मेरे लिए बदल गया। एक दोस्त ने उन दोस्तों की चैट दिखाई, जिसमें लिखा था कि विक्रांत का घर कैसा है? उसको देखकर लगता नहीं है कि वह ऐसे घर में रहता होगा।
नामी-खराब व्यवहार करने वाले कलाकारों पर बोले
अनफिल्टर्ड विद संदीश नाम के एक शो पर विक्रांत ने कुछ महीनों पहले कहा था कि इंडस्ट्री में ऐसे नामी कलाकार हैं, जिनका व्यवहार बहुत खराब है। इंटरव्यू लेने वाले शख्स ने उनसे पूछा था कि क्या असल जिंदगी में खराब व्यवहार करने वाला व्यक्ति अच्छा एक्टर हो सकता है। इस पर विक्रांत ने कहा था, ‘ऐसे बहुत लोग हैं, उन्हें खूब प्यार मिलता है, खूब सराहा जाता है, उन्हें महत्वकांक्षी माना जाता है। वह सफल हैं, इसलिए ऐसा होता है।’ इस तरह से विक्रांत ने यह बयान देकर बॉलीवुड में मौजूद बड़े स्टार के खराब व्यवहार पर बात की।
एक समाज के तौर पर कितने दोगले
एक और शो में विक्रांत ने बताया था कि कैसे उनके सोसायटी वाले घर में काम करने वाले लोगों ने दोगला व्यवहार करते हैं। विक्रांत कहते हैं, ‘हमारी सोसायटी में एक नोटिस आया कि मैड यानी घर में काम करने वाले नौकर पोडियम से एंट्री नहीं लेंगे, वे सर्विस लिफ्ट से घरों में जाएंगे। इस बात से विक्रांत नाराज हो गए, इस बात पर उनका सोसायटी के सेक्रेटरी से झगड़ा भी हुआ।’ इस बात के जरिए विक्रांत ने बताना चाहा कि हम एक समाज के तौर पर कितने दोगले हैं। जिन लोगों की वजह से हमारे घर के काम हो रहे हैं, हम उनके साथ ही खराब व्यवहार कर रहे हैं, उन्हें इंसान नहीं समझ रहे हैं। इस बात के लिए सोशल मीडिया पर विक्रांत को काफी सपोर्ट भी मिला।