सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arbaaz Khan Shares Father Salim Khan Health Update Says He Is Improving Now He Will Be Discharged Soon

Salim Khan: अरबाज खान ने बताया अब कैसी है पिता सलीम खान की तबीयत? अस्पताल से छुट्टी मिलने पर कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 12 Mar 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
सार

Arbaaz Khan On Salim Khan Health: अरबाज खान ने सलीम खान की हेल्थ पर बड़ी जानकारी साझा की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ बताया और बताया अब कैसी है तबीयत…

Arbaaz Khan Shares Father Salim Khan Health Update Says He Is Improving Now He Will Be Discharged Soon
सलीम खान और अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सलमान खान के पिता और दिग्गज वेटरन स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान पिछले लगभग एक महीने से अस्पताल में भर्ती में हैं। उन्हें माइनर ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब बेटे अरबाज खान ने सलीम खान की सेहत को लेकर अपडेट दी है। उन्होंने बताया कि अब कैसी है पापा सलीम खान की तबीयत?

Trending Videos

अरबाज ने बताया स्वस्थ हैं पापा
हाल ही में अरबाज खान मुंबई में एक इफ्तार पार्टी में पहुंचे थे। यहां से निकलते वक्त पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अरबाज खान ने पिता सलीम खान की तबीयत के बारे में अपडेट दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by National Reporter (@nationalreportertv)




उन्होंने बताया कि अब उनकी सेहत बेहतर है और सुधार हो रहा है। पापा ठीक हैं। जब एक अन्य पैपराज़ी ने उनसे सलीम खान के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बारे में पूछा, तो उन्होंने जवाब दिया कि जल्द ही। इंशाल्लाह।

Arbaaz Khan Shares Father Salim Khan Health Update Says He Is Improving Now He Will Be Discharged Soon
सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

जल्द अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद
इससे पहले बीते दिनों विक्की लालवानी ने सलीम खान की सेहत को लेकर जानकारी दी थी। इसमें बताया गया था कि सलीम खान अब रिकवर कर रहे हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया जा सकता है। जबकि इससे पहले जावेद अख्तर ने भी सलीम खान के स्वस्थ होने की जानकारी दी थी।

यह खबर भी पढ़ेंः दीपिका पादुकोण ने मुंबई में बढ़ते प्रदूषण पर जताई चिंता, बीएमसी से की जांच और कार्रवाई करने की मांग

माइनर ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद भर्ती हुए थे सलीम खान
सलीम खान को 17 फरवरी को लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। खबर फैलते ही सलमान खान अपने पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। एक दिन बाद दिग्गज लेखक का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया था कि सलीम खान को माइनर ब्रेन हैम्ब्रेज हुआ था और उनकी डीसीए प्रक्रिया की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed