Arvind Swamy: डॉक्टर का सपना छोड़ एक्टर बने अरविंद स्वामी, इस एक हादसे ने कर दिया फिल्म इंडस्ट्री से दूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरविंद स्वामी आज 53 साल के हो गए हैं। अभिनेता का जन्म 18 जून, 1970 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ था। अभिनेता की शुरुआती पढ़ाई वही हुई। अरविंद ने इंटरनेशनल मार्केटिंग में मास्टर की डिग्री अमेरिका ली। अरविंद ने ना सिर्फ साउथ की फिल्मों में अदाकारी का परचम लहराया, बल्कि उन्होंने बॉलीवुड की 'रोजा' और 'बॉम्बे' जैसी फिल्मों में भी काम किया।
Falaq Naazz: कौन हैं 'बिग बॉस ओटीटी 2' की प्रथम प्रतिभागी फलक नाज? मेरठ से निकलकर मायानगरी में बनाई पहचान
अरविंद स्वामी 10वीं क्लास से डॉक्टर बनना चाहते थे ।कॉलेज में वह पॉकेट मनी के लिए मॉडलिंग का काम किया करते थे। उनकी लोयोला थिएटर सोसाइटी में उनका अच्छी तरह से स्वागत नहीं किया गया और उन्हें मंच से नीचे जाने के लिए कहा गया। बाद में मणिरत्नम ने उन्हें एक विज्ञापन में देखा और मिलने के लिए बुलाया। फिर, उन्होंने और संतोष सिवन ने उन्हें फिल्म निर्माण की जानकारी दी। 1991 में मणि रत्नम की फिल्म 'थलपथी' से अरविंद ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके अगले साल 1992 में वे फिल्म ‘रोजा’ में नजर आए। मणि रत्नम और संतोष वियान ने उन्हें अपनी छत्रछाया में अदाकारी की सभी बारीकियां सिखाईं।
Abhishek Malhan: 'फुकरा इंसान' अभिषेक मल्हान मचाएंगे बिग बॉस ओटीटी 2 में धमाल, डेयर चैलेंज लेने में हैं आगे
साल 1995 में आई फिल्म 'बॉम्बे' ने राज्य और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में अवॉर्ड जीते। फिल्म में अभिनेता की भूमिका को खूब सराहा गया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों के लिए पुरस्कार जीते। अरविंद लगातार सफलता की ऊंचाइयां छू रहे थे, लेकिन उन्होंने अपने फैमिली बिजनेस को संभालने के लिए एक्टिंग करियर से ब्रेक ले लिया लेकिन, जब उन्होंने फिल्मों में वापसी करने की सोची तो उनका भयानक एक्सीडेंट हो गया, जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गए और पैराडाइज हो गए। इस हादसे से उन्हें उबरने में काफी समय लगा।
Bigg Boss OTT 2 LIVE: बिग बॉस में गाली-गलौज नहीं कर सकेंगे प्रतिभागी, सलमान ने सख्ती से दी यह हिदायत
अरविंद के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने 1998 में फिल्म 'सात रंग के सपने' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके विपरीत जूही चावला थीं। हालांकि, फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। हालांकि, अलग अलग भाषाओं में फिल्में कर अभिनेता अरविंद स्वामी ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
Adipurush: फिल्म आदिपुरुष के निर्माता व निर्देशक के खिलाफ शिकायत, हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप