सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   At 83 Amitabh Bachchan Motivate For Work Says Work On The Body Is Prime At This Age It Be The Essence Of Life

‘कुछ भी हो, लेकिन काम करो’, 83 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन ने समझाया जीवन का सार; क्रिएटिविटी पर की बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 23 Apr 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने 83 साल की उम्र में लोगों को काम करने के लिए प्रेरित किया है। एक्टर ने कहा कि कुछ भी हो जाए लेकिन काम करो। जानिए अभिनेता ने क्या कुछ कहा…

At 83 Amitabh Bachchan Motivate For Work Says Work On The Body Is Prime At This Age It Be The Essence Of Life
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी अपने काम को लेकर काफी एक्टिव हैं। वो इस उम्र में भी अभिनय कर रहे हैं। इसके अलावा वो सोशल मीडिया और ब्लॉग में भी काफी सक्रिय रहते हैं। अब महानायक ने जीवन और काम को लेकर अपने विचार रखे हैं। अभिनेता ने कहा कि वो काम को जीवन का सार मानते हैं।

Trending Videos

काम ही जीवन का सार है
महानायक ने अपने नए ब्लॉग में लिखा, ‘मैंने अपने एक प्रिय सहकर्मी से जाना कि सुबह के शुरुआती घंटे क्रिएटिव थिंकिंग के लिए सबसे अच्छे होते हैं। बहुत खूब! क्रिएटिव लोगों के लिए तो यह कारगर है! लेकिन मेरे जैसे (थोड़ा फ्रेंच, मराठी, जर्मन) गैर-रचनात्मक लोगों का क्या?’

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा, ‘काम ही जीवन का सार है। काम होगा तो सफर होगा। किसी रोमांचक मंजिल तक नहीं, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए काम करो। जीविका कमाने के लिए काम करो। अपने शरीर पर काम करो, कुछ भी हो, लेकिन काम करो।

इस उम्र में शरीर पर काम करना सबसे जरूरी है। इसलिए मैं सोच रहा था कि मानव शरीर का निर्माण कितना अद्भुत है। इसकी कल्पना करना भी असंभव है। मैंने इस विषय पर कुछ विचार किए, लेकिन उन्हें किसी और दिन साझा करूंगा।’

 

At 83 Amitabh Bachchan Motivate For Work Says Work On The Body Is Prime At This Age It Be The Essence Of Life
अमिताभ बच्चन-कमल हासन - फोटो : अमिताभ बच्चन के ब्लॉग से साभार
‘कल्कि 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं बिग बी
वर्कफ्रंट की बात करें बिग बी ने आखिरी बार 2025 में लोकप्रिय गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 17वें सीजन को होस्ट किया था। वहीं वो आखिरी बार 2024 में आई फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने अश्वत्थामा की भूमिका निभाई थी। अब बिग बी फिल्म के सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें उनके साथ प्रभास और कमल हासन भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed