फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gehraiyaan: ऑस्ट्रेलियन पत्रकार का भी दीपिका की फिल्म देखकर चकराया सिर, उड़ाया 'गहराइयां' का मजाक

Wed, 23 Feb 2022 01:19 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Wed, 23 Feb 2022 01:19 PM IST
विज्ञापन
Australian journalist got confused after watching Deepika Padukone's Gehraiyaan
क्लो-अमांडा बेली ने उड़ाया गहराइयां का मजाक - फोटो : social media

दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा की फिल्म गहराइयां इन दिनों चर्चा में है। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इतनी बड़ी स्टारकास्ट होने के बाद भी फिल्म दर्शकों के बीच जगह नहीं बना पाई। दीपिका इस तरह की फिल्म करने के लिए लगातार ट्रोल हो रही हैं। वहीं कुछ लोग फिल्म के निर्देशक शकुन बत्रा को भी निशाने पर ले रहे हैं। इस फिल्म को देख चुकी एक ऑस्ट्रेलियन पत्रकार ने भी इसका मजाक उड़ाया है।


 
Australian journalist got confused after watching Deepika Padukone's Gehraiyaan
क्लो-अमांडा बेली - फोटो : social media

एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने फिल्म के एक सीन को देखकर काफी हैरानी जताई है। पत्रकार ने फिल्म के उस सीन का मजाक बनाया है, जिसमें अन्नया पांडे शुरुआत में एक अंडाकार गिलास में पीते हुए दिख रही हैं, वहीं कुछ सेकेंड बाद ही गिलास की शेप चेंज हो जाती है। पत्रकार क्लो-अमांडा बेली ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस सीन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,"गहराइयां फिल्म की एक बात अभी तक अनसुलझी है कि कैसे टिया ने इस सीन में गिलास को बिना नीचे रखे उसकी शेप बदल दी।"

 


 
Australian journalist got confused after watching Deepika Padukone's Gehraiyaan
गहराइयां - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ऑस्ट्रेलियन पत्रकार के इस ट्वीट के बाद लोगों ने इसकी स्टार कास्ट को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कुछ ने तो लोगों को इस तरह की फिल्में न देखने की सलाह दे डाली है। एक यूजर ने लिखा,"प्लीज बॉलीवुड की घटिया फिल्में देखकर भारतीय फिल्मों को मत आंकिए। भारतीय सिनेमा की क्षमता को समझने के लिए दक्षिण भारतीय फिल्में, विशेष रूप से तेलुगु फिल्में देखें।"
 


 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Australian journalist got confused after watching Deepika Padukone's Gehraiyaan
गहराइयां - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गहराइयां को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा थे। यह फिल्म लव ट्राएंगल पर बेस्ड थी, जिसमें काफी बोल्ड सीन्स भी थे। इस फिल्म को लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed