फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ghudchadi: एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेरेगी रवीना टंडन और संजय दत्त की जोड़ी, शुरू हुई फिल्म की शूटिंग

Wed, 23 Feb 2022 01:15 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 23 Feb 2022 01:15 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt and Raveena Tandon Started Shooting of their upcoming rom-com drama Ghudchadi
Ghudchadi - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपनी आगामी रोम-कॉम ड्रामा फिल्म 'घुड़चड़ी' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म का निर्देशन बिनॉय गांधी द्वारा किया जाएगा। बता दें कि 'घुड़चड़ी' में 90 के दशक की प्रसिद्ध जोड़ी (संजय दत्त और रवीना टंडन) के साथ-साथ खुशाली कुमार और पार्थ समथान की आधुनिक जोड़ी को बड़े पर्दे दिखाया जाएगा।

Sanjay Dutt and Raveena Tandon Started Shooting of their upcoming rom-com drama Ghudchadi
रवीना टंडन, संजय दत्त - फोटो : insta

मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग शुरू करने के साथ ही फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया है। अभिनेता संजय दत्त ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म का टीजर साझा करते हुए लिखा, 'मजेदार फिल्म घुड़चढ़ी के साथ ला रहे हैं हंसी और ड्रामा, आपके दरवाजे पर जल्द आ रही है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

Sanjay Dutt and Raveena Tandon Started Shooting of their upcoming rom-com drama Ghudchadi
Ghudchadi - फोटो : सोशल मीडिया

बिनॉय गांधी द्वारा निर्देशित टी-सीरीज़ और कीप ड्रीमिंग पिक्चर्स की आगामी रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा 'घुड़चड़ी' की शूटिंग आज जयपुर में शुरू हो गई है। यह दीपक कपूर भारद्वाज और बिनॉय गांधी द्वारा लिखी गई मस्ती, रोमांस और ड्रामा से भरपूर एक रोलरकोस्टर राइड है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt and Raveena Tandon Started Shooting of their upcoming rom-com drama Ghudchadi
रवीना टंडन, संजय दत्त - फोटो : insta

इस फिल्म के अलावा अभिनेता संजय दत्त और अभिनेत्री रवीना टंडन जल्द ही फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' में भी नजर आने वाले हैं। वहीं अगर संजय दत्त की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह 'पृथ्वीराज', 'तुलसीदास जूनियर' और 'शमशेरा' जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं रवीना टंडन की बात करें तो वह आखिरी बार नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'अरण्यक' में नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed