फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kareena Kapoor Khan: पार्टी करने के लिए इकठ्ठा हुआ पूरा कपूर खानदान, कई पीढ़ियों के सदस्य साथ आए नजर

Wed, 23 Feb 2022 01:02 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Wed, 23 Feb 2022 01:02 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan shares photos of kapoor family get together
कपूर फैमिली गेट टुगेदर - फोटो : social media

बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान आए दिन पार्टीज करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने छोटे बेटे जाहंगीर अली खान का बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसमें इंडस्ट्री और उनके परिवार के कई सदस्य शामिल हुए थे। इसके अगले ही दिन अब करीना कपूर खान ने अपने फैमिली गेट टुगेदर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जो काफी वायरल हो रही हैं। 


 
Kareena Kapoor Khan shares photos of kapoor family get together
करीना कपूर खान - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं करीना अपने हर छोटे-बड़े पलों की तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा करती हैं और ऐसा ही कुछ उन्होंने बीते दिन हुए अपने फैंमिली गेट टुगेदर के बाद किया। करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस गेट टुगेदर की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा,"मा फैमिलिआ।" इन तस्वीरों में उनके साथ उनकी बड़ी बहन लोलो यानी करिश्मा कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, आदर जैन, तारा सुतारिया, रीमा कपूर, निताशा नंदा, अनीसा मल्होत्रा जैन और अरमान जैन नजर आ रहे हैं। 


Kareena Kapoor Khan shares photos of kapoor family get together

बाकी तस्वीरों में कपूर खानदान की सारी बहनें करीना, करिशमा, रिद्धिमा, निताशा और अनीसा एक साथ पोज देती दिख रही हैं। इस फोटो को रिद्धिमा ने कैप्शन देते हुए लिखा, 'सिस्टर बैनटर।' रिद्धिमा ने एक और तस्वीर साझा की, जिसमें वह आदर और करीना के साथ पोज दे रही हैं। 



विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan shares photos of kapoor family get together
जेह की बर्थडे पार्टी - फोटो : instagram

बीते सोमवार करीना ने अपने दूसरे बेटे जाहंगीर अली खान का पहला जन्मदिन मनाया था। अपने बेटे को जन्मदिन की बधाई देते हुए करीना ने अपने बड़े बेटे तैमूर और उसकी एक तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा था,'भाई, मेरे लिए रुको। मैं आज एक साल का हो गया हूं। चलो साथ में दुनिया देखते हैं...जहां मम्मा हमें फॉलो करेंगी। हैप्पी बर्थडे जेह बाबा।' अगली पोस्ट में करीना ने सैफ और जेह की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था,"ओके बाबा मैं ये भी फॉलो करूंगा।"

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)




 
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan shares photos of kapoor family get together
जेह की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें - फोटो : iin
करीना ने जेह का जन्मदिन उनके मुंबई स्थित आवास पर पूल साइड पार्टी करके मनाया, जिसमें करिश्मा, सोहा आलिया खान, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान सहित परिवार के कई सदस्य शामिल हुए। मेहमानों द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में  जेह की बर्थडे पार्टी की डेकोरेशन साफ देखने को मिल रही थी। करिश्मा ने भी पूल के किनारे सोफे पर जेह के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed