फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dream Girl 2: अनन्या की एंट्री से फ्लॉप हो जाएगी आयुष्मान की फिल्म? नेटिजन्स ने दी एक्टर को यह सलाह

Mon, 29 Aug 2022 05:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 29 Aug 2022 05:23 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Ananya Panday start shooting Dream Girl 2 netizens do not want to see Liger actress in film
अनन्या पांडे-आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री अनन्या पांडे हाल ही में विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'लाइगर' में नजर आईं। हालांकि, न तो फिल्म लोगों को पसंद आ रही है और न ही अनन्या की एक्टिंग। फिल्म में अनन्या पांडे की एक्टिंग को लेकर फैंस जमकर आलोचना कर रहे हैं। यहां तक कि अनन्या की अन्य आगामी फिल्मों को लेकर भी फैंस खुश नहीं हैं और अनन्या को फिल्मों में न लेने की अपील कर रहे हैं। बता दें कि अनन्या जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आएंगी। वह इस फिल्म की तैयारियों में व्यस्त हैं। मगर, फैंस उन्हें इस फिल्म में नहीं देखना चाहते हैं।

Ayushmann Khurrana Ananya Panday start shooting Dream Girl 2 netizens do not want to see Liger actress in film
अनन्या पांडे - फोटो : insta

बता दें कि अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना इन दिनों मथुरा में 'ड्रीम गर्ल 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में अनन्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इसमें वह एशिया कप 2022 में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच हुए महामुकाबले में देश की जीत का जश्न मनाती नजर आ रही हैं। वीडियो में अनन्या पांडे और आयुष्मान कुछ दूसरे कलाकारों के साथ काला चश्मा गाने पर नाचते हुए नजर आए। कैप्शन में अनन्या ने 'जीत गया इंडिया' लिखकर अपना खुशी जाहिर की। इस पर कई लोगों ने कमेंट करके वीडियो में अनन्या के होने पर सवाल उठाए और यह तक कह दिया कि फिल्म फ्लॉप साबित हो सकती है। 

Box Office Report: 'लाइगर' को जबरदस्त टक्कर दे रही साउथ की फिल्म 'थिरुचित्रम्बलम', अन्य मूवीज का ऐसा रहा

Ayushmann Khurrana Ananya Panday start shooting Dream Girl 2 netizens do not want to see Liger actress in film
अनन्या पांडे - फोटो : social media

इतना ही नहीं, लोग आयुष्मान खुराना से कहते नजर आ रहे हैं कि वह अनन्या को थोड़ी एक्टिंग सिखा दें वरना उनकी खराब एक्टिंग फिल्म पर बुरा असर डाल सकती है। बता दें कि अनन्या पांडे की एक्टिंग पर शुरुआत से ही सवाल उठते रहे हैं। उनकी डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर टू' के समय से ही वह ट्रोल्स के निशाने पर रही हैं। 'लाइगर' में उनकी एक्टिंग एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। इससे साफ है कि अनन्या की फिल्मों में अब दर्शकों की दिलचस्पी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Ananya Panday start shooting Dream Girl 2 netizens do not want to see Liger actress in film
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि अनन्या को भी उम्मीद नहीं थी कि 'लाइगर' का यह हाल होगा! वह इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित थीं। जहां तक बात उनकी एक्टिंग को लेकर नेगेटिव व्यूज की है तो वह खुद इस बात को कह चुकी हैं कि उन्हें इस रवैये से दुख होता है। फिलहाल वह 'ड्रीम गर्ल 2' की तैयारियों में जुट गई हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म में वह क्या कमाल करती हैं!

Liger: 'लाइगर' को लेकर सोशल मीडिया पर लगी मीम्स की झड़ी, करण जौहर की मजाकिया तस्वीर देखकर नहीं रुकेगी हंसी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed