फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: पान-मसाले के विज्ञापन के लिए कार्तिक आर्यन ने किया इनकार, मिल रही थी इतनी मोटी रकम

Mon, 29 Aug 2022 05:06 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 29 Aug 2022 05:06 PM IST
विज्ञापन
kartik aaryan refuses offer for pan masala endorsement worth rupees 9 crore
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता फिल्मों के अलावा विज्ञापन से भी खूब कमाई करते हैं। कपड़ों से लेकर जूतों तक तमाम तरह के विज्ञापनों से अपनी जेबें भर रहे हैं। वहीं कई सितारे जैसे शाहरुख, अजय देवगन और अक्षय कुमार पान-मसाले का विज्ञापन करके अपनी मिट्टी पलीद करवा चुके हैं, वहीं कार्तिक आर्यन ने पान-मसाले का विज्ञापन ठुकरा दिया है। जानकारी के मुताबिक उनको इस एड के लिए करोड़ों रुपये ऑफर हो रहे थे, लेकिन अभिनेता ने ऐसा करने से मना कर दिया है। उनके इस कदम की हर तरफ तारीफ हो रही है।

kartik aaryan refuses offer for pan masala endorsement worth rupees 9 crore
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक आर्यन ने फैंस के स्वास्थ्य के लिहाज से ऐसे विज्ञापन को करने से इनकार कर दिया है। इसके लिए अभिनेता को नौ करोड़ रुपये ऑफर किए गए थे। हालांकि कार्तिक आर्यन ने अभी तक इसपर कोई कमेंट नहीं किया है। सिर्फ इतना ही नहीं सेंसर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पहलाज निगलानी ने भी कार्तिक के इस कदम की तारीफ की है।

kartik aaryan refuses offer for pan masala endorsement worth rupees 9 crore
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

हालांकि इतनी मोटी रकम मिलने के बावजूद किसी भी चीज के लिए न कहना इतना आसान नहीं होता है, लेकिन शायद कार्तिक आर्यन के अपने कुछ सिद्धांत हैं। ये चीजें आजकल के नए अभिनेताओं में कम ही देखने को मिलती हैं। पान मसाले का विज्ञापन ठुकराकर कार्तिक यून आइकन बन चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kartik aaryan refuses offer for pan masala endorsement worth rupees 9 crore
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और अक्षय कुमार को पान-मसाले का विज्ञापान करने के लिए नेटिजन्स के गुस्से के शिकार होना पड़ा था। इसके लिए अक्षय कुमार को माफी भी मांगनी पड़ी थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इसके अलावा उनकी अगली शहजादा पाइपलाइन में है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed