{"_id":"630c9e797f47160aac651ae4","slug":"farmani-naaz-video-of-fight-in-har-har-shambhu-singer-studio-getting-viral-on-intternet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Farmani Naaz: फरमानी नाज के स्टूडियो में हुई लड़ाई, हाथापाई तक आ पहुंची नौबत; जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Farmani Naaz: फरमानी नाज के स्टूडियो में हुई लड़ाई, हाथापाई तक आ पहुंची नौबत; जानिए क्या है पूरा मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Mon, 29 Aug 2022 04:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
फरमानी नाज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोलेनाथ का भक्ति गीत 'हर हर शंभू' गाकर लाइमलाइट में आईं फरमानी नाज इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। शिव के बाद कृष्ण का भजन गाने वाली फरमानी के फैंस पूरे भारत में फैले हुए हैं। फरमानी नाज की फैन फॉलोइंग इन दिनों किसी बॉलीवुड सिंगर से कम नहीं है। उनकी आवाज जादू इस कदर चल रहा है कि वह भजन गाएं या देशभक्ति का कोई गीत सभी को पसंद आता है। पिछले दिनों कॉपीराइट के मामले में फंसी फरमानी नाज एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार उनके लाइमलाइट में आने की वजह उनके एक करोड़ में बने स्टूडियो के अंदर हुई लड़ाई है। चलिए जानते हैं उनके स्टूडियो में ऐसा क्या हुआ कि वहां लड़ाई हो गई ...
2 of 4
परिवार के सदस्यों के साथ फरमानी नाज।
- फोटो : amar ujala
पिछले दिनों अपने फैंस के साथ साझा किए गए व्लॉग में फरमानी नाज ने बताया था कि कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने अपना स्टूडियो बनाया है, जो एक करोड़ की भारी रकम से बना है। उनके इस आलीशान स्टूडियो में सभी सुविधाएं हैं, लेकिन हाल ही में जारी किए गए अपने नए व्लॉग में स्टूडियो में हुई लड़ाई की जानकारी दी है। साझा किए गए वीडियो में फरमानी की टीम के कई लोग एक साथ बैठे हैं। दरअसल, छोटे मोहित ने पंचायत बैठाई है और उन्हें अपने साथ हुए अन्याय की बात कही है। वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि हम झूठ नहीं बोलते हैं। मस्ती-मजाक से भरे इस वीडियो में फरमानी के फैंस भी खूब मजे लेकर देख रहे हैं।
3 of 4
फरमानी नाज
- फोटो : फाइल फोटो
लेकिन अचानक से मस्ती भरी इस पंचायत में कुछ ऐसा होता है कि सब चौंक जाते हैं। दरअसल, वीडियो में होती मस्ती के बीच ही मोहित को गुस्सा आ जाता है और वह हाथापाई पर उतर आते हैं। वहां बैठे और लोग मोहित को शांत कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह शांत होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं और इसी वजह से लड़ाई ज्यादा बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फरमानी नाज
- फोटो : सोशल मीडिया
फरमानी नाज ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग के जरिए अपने फैंस को स्टूडियो का हर कोना-कोना दिखाया था। फरमानी नाज के इस स्टूडियो में आलीशान कमरों से लेकर लिपसिंग रूम तक मौजूद हैं। इतना ही नहीं इसमें जिम भी मौजूद है। आपको बता दें कि फरमानी नाज के 'हर हर शंभू' गाने की वजह से मुस्लिम कट्टरपंथियों ने उनकी काफी आलोचना भी की थी। दरअसल, फरमानी नाज मुस्लिम हैं और शिव भजन गाने को लेकर शरीयत के खिलाफ बताया गया था। लेकिन फरमानी ने बिना किसी से डरे अपना काम जारी रखा और उन्होंने कृष्ण भजन भी गाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।