फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Worst Films 2022: IMDB पर 2022 की इन फिल्मों को मिली घटिया रेटिंग, लिस्ट में साउथ मूवीज भी शामिल

Mon, 29 Aug 2022 04:40 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 29 Aug 2022 04:40 PM IST
विज्ञापन
bollywood and south worst films of 2022 in imdb rating and box office collection laal singh chaddha shamshera
फ्लॉप फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2022 के आठ महीने बीते चुके हैं और इन आठ महीनों में बॉलीवुड के साथ साउथ सिनेमा की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। लेकिन ये भी साफ शब्दों कहा जा सकता है कि बीते कुछ महीने बॉलीवुड से ज्यादा साउथ सिनेमा के लिए खास रहे। पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई 'केजीएफ: चैप्टर 2' और 'आरआरआर' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। तो वहीं, हिंदी में 'भूल भुलाया 2' सबसे आगे रही। इन सबके बीच सिनेमाघरों में साउथ और बॉलीवुड को मिलाकर कुछ ऐसी भी फिल्में रिलीज हुईं, जो कलेक्शन के साथ-साथ आईएमडीबी की रेटिंग में भी खराब साबित हुईं। आइए आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं। 

bollywood and south worst films of 2022 in imdb rating and box office collection laal singh chaddha shamshera
राधे श्याम ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

राधे श्याम
पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें थीं। हर कोई प्रभास को बिग स्क्रीन पर देखने के लिए बेकरार था। फिल्म के पोस्टर से लेकर गानों तक में प्रभास और पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री दमदार लगी। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म ने हिंदी वर्जन में महज 19.30 करोड़ का कलेक्शन किया। आईएमडीबी पर 'राधे श्याम' को महज 5.3 रेटिंग दी गई। 

bollywood and south worst films of 2022 in imdb rating and box office collection laal singh chaddha shamshera
Acharya trailer - फोटो : सोशल मीडिया

आचार्य
तेलुगू भाषा में रिलीज हुई फिल्म 'आचार्य' का क्रेज हिंदी के फैंस के बीच भी दिखने को मिला। इस फिल्म में राम चरण और चिरंजीवी एक साथ नजर आए थे और यही चीज फिल्म की असली जान थी। लेकिन 'आचार्य' रेटिंग में कमाल नहीं दिखा पाई। आईएमडीबी पर इस फिल्म को सिर्फ 3.8 रेटिंग मिली और इस फिल्म का कलेक्शन भी 53.37 करोड़ रहा था, जो इन दो दमदार अभिनेताओं की छवि के मुकाबले कम माना गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood and south worst films of 2022 in imdb rating and box office collection laal singh chaddha shamshera
धाकड़ की रिलीज डेट - फोटो : सोशल मीडिया

धाकड़
कंगना रणौत बॉलीवुड की धाकड़ अभिनेत्री हैं। लेकिन जब उनकी फिल्म 'धाकड़' सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो बुरी तरह पिटी। इस फिल्म में कंगना का धांसू एक्शन था और वह एक एजेंट के रूप में नजर आई थीं। इसके बाद भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच नहीं पाई। कंगना की इस फिल्म ने महज 2.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और आईएमडीबी पर इसकी रेटिंग सिर्फ 4 रही। 

विज्ञापन
bollywood and south worst films of 2022 in imdb rating and box office collection laal singh chaddha shamshera
निकम्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निकम्मा
शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री रही हैं लेकिन अब उनकी फिल्में भी कमाल नहीं दिखा पा रहीं। 17 जून को सिनेमाघरों में 'निकम्मा' रिलीज हुई, जिसमें शिल्पा के साथ अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया अहम भूमिका में दिखे। इस फिल्म को दर्शकों ने भी 'निकम्मा' ही बताया। कहानी से लेकर कलाकारों की एक्टिंग तक ने हर किसी को बोर कर दिया था, जिस वजह से यह फिल्म आईएमडीबी पर 2.4 की रेटिंग के साथ महज 1.77 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed