सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurranas Mother Gets Emotional After Pati Patni Aur Woh 2

'पति पत्नी और वो 2' देखकर खुश हुईं आयुष्मान खुराना की मां, इमोशनल होकर बोलीं- ‘अगर पापा होते तो बहुत खुश होते’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 16 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
सार

Ayushmann Khurrana: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने हाल ही में अपनी मां के साथ एक बेहद इमोशनल पल फैंस के साथ शेयर किया। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

Ayushmann Khurranas Mother Gets Emotional After Pati Patni Aur Woh 2
पति पत्नी और वो दो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

एक्टर आयुष्मान खुराना की नई फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' 15 मई को रिलीज हो गई है। एक्टर ने बताया कि उनकी मां को उनकी नई फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' बहुत पसंद आई और फिल्म देखने के बाद उन्होंने इमोशनल होकर उनके दिवंगत पिता को याद किया।

तस्वीर शेयर करते हुए लिखा खास नोट
आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘मां ने आशीर्वाद दे दिया। कहती हैं कि तेरी फिल्म बहुत अच्छी है। वो कह रही थीं कि अगर पापा होते तो उन्हें बहुत अच्छा लगता।’ एक्टर ने आगे बताया कि उनकी मां फिल्म देखकर काफी खुश हुईं और लंबे समय बाद खुलकर हंसीं। उन्होंने लिखा, ‘मां 'पति पत्नी और वो 2' देखकर लंबे समय बाद इतनी हंसी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Ayushmann Khurranas Mother Gets Emotional After Pati Patni Aur Woh 2
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब

संजीव कुमार की फिल्मों के फैन हैं आयुष्मान
फिल्म के बारे में बात करते हुए आयुष्मान ने बताया कि वह बचपन से संजीव कुमार की क्लासिक फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' के बड़े फैन रहे हैं। उन्होंने कहा कि बचपन में वह फिल्म का गाना ‘ठंडे ठंडे पानी से नहाना चाहिए’ खूब गुनगुनाते थे और वही कनेक्शन उन्हें इस फिल्म तक लेकर आया।

Ayushmann Khurranas Mother Gets Emotional After Pati Patni Aur Woh 2
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब

फिल्म को लेकर क्या बोले एक्टर? 
आयुष्मान ने फिल्म में अपने किरदार को ‘फंसा हुआ पति’ बताया और कहा कि दर्शकों को उसकी परेशानियां देखकर खूब मजा आने वाला है। उन्होंने कहा कि फिल्म में सिचुएशनल कॉमेडी और मजेदार गलतफहमियों का तड़का है।

ये भी पढ़ें- Pati Patni Aur Woh Do: पहले दिन डबल डिजिट तक भी नहीं पहुंच पाई आयुष्मान खुराना की फिल्म, उम्मीद से कम रही कमाई

विज्ञापन

Ayushmann Khurranas Mother Gets Emotional After Pati Patni Aur Woh 2
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब
'पति पत्नी और वो 2' के बारे में 
फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' को अजीज ने डायरेक्ट किया है। इसमें आयुष्मान के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इनके अलावा विजय राज और तिग्मांशु धूलिया जैसे कलाकार भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed