Baby John: वरुण धवन की एक्शन थ्रिलर 'बेबी जॉन' की रिलीज डेट टली, जानें अब कब रिलीज होगी फिल्म?
वरुण धवन की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'बेबी जॉन' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। हालांकि, अब इस फिल्म की रिलीज पर आया नया अपडेट अभिनेता के फैंस का दिल तोड़ सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरुण धवन ने साल 2024 की शुरुआत में अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'बेबी जॉन' के बारे में रोमांचक खबर साझा की थी। प्रतिभाशाली निर्देशक एटली के नेतृत्व में बहुप्रतीक्षित फिल्म पहले 31 मई को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, ऐसी अफवाहें फैल रही हैं कि रिलीज की तारीख को आगे बढ़ाया जा सकता है। फिल्म की नई रिलीज पर सामने आए नए अपडेट से अभिनेता के फैंस को झटका लग सकता है।
'बेबी जॉन' की रिलीज डेट टली!
वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर जानकारी है कि इसकी रिलीज को मूल शेड्यूल से एक या दो महीने आगे बढ़ाया जा सकता है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बेबी जॉन के जून या जुलाई महीने में रिलीज होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'बेबी जॉन' की रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है। हालांकि, कयास लगाया जा रहा है कि फिल्म संभवतः जून या जुलाई महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि, इन खबरों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
Teja Sajja: तेजा सज्जा ने गुपचुप तरीके से शुरू की पैन इंडिया फिल्म की शूटिंग! इस दिन होगा प्रोजेक्ट का एलान
रिलीज डेट खिसकने की वजह
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि इस रोमांचक एक्शन फिल्म में देरी मुख्य रूप से अधूरे प्रोडक्शन और पोस्ट-प्रोडक्शन काम के कारण है। अगस्त 2023 से 75 दिनों (लगभग ढाई महीने) से अधिक समय तक प्रोडक्शन में रहने के बावजूद, अभी भी लगभग 10-12 दिन की शूटिंग बाकी है। उम्मीद है कि फिल्म अप्रैल के अंत तक पूरी हो जाएगी। उसके बाद, एक लंबी पोस्ट-प्रोडक्शन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिससे शुरुआती रिलीज डेट पर टिके रहना बहुत मुश्किल हो जाएगा।
Mr and Mrs Mahi: आगे खिसकी 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
'बेबी जॉन' का निर्माण, स्टारकास्ट
'बेबी जॉन' मुराद खेतानी और एटली का संयुक्त प्रयास है। इस फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही इसमें वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश भी दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म बॉलीवुड में कीर्ति सुरेश के डेब्यू को चिन्हित करेगी। यह फिल्म जियो स्टूडियोज, एटली के ए फॉर एप्पल स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज के बैनर तले बन रही है। 'बेबी जॉन' के निर्देशन का जिम्मा ए. कालीश्वरन ने संभाला है।