Baby John: इस दिन रिलीज होगा बेबी जॉन का गाना 'नैन मटक्का', आशिकाना अंदाज में दिखेंगे वरुण धवन
वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' का गाना 'नैन मटक्का' रिलीज होने वाला है। आइए आपको बताते हैं कब रिलीज होगा इस फिल्म का गाना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस गाने में अभिनेता दिलजीत दोसांझ और धी ने मिलकर काम किया है। इस जोड़ी ने पहली बार साथ मिलकर किसी गाने में काम किया है। गाने को मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे ने बनाया है। गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं और संगीत एस थमन ने दिया है। इस गाने पर वरुण धवन और कीर्ति सुरेश की केमिस्ट्री नजर आने वाली है।
Kajol: जब काजोल ने किया शाहरुख खान की बहन बनने से इनकार, ऐश्वर्या राय को मिला 'जोश' में किरदार
22 नवंबर को शाम 5 बजे फिल्म का गाना नैन मटक्का रिलीज होने वाला है। इस गाने को लेकर फैंस काफी समय से चर्चा कर रहे हैं। इस गाने की रिलीज के बारे में वरुण धवन ने अपनी पोस्ट पर बात की है। वरुण धवन ने लिखा, 'ये बड़ा है, ग्लोबल है, वाइब चैक के लिए तैयार हो जाइए'। आज शाम 5 बजे।
Karan Arjun: किंग खान और भाईजान की 'करण अर्जुन' ने री-रिलीज के साथ बनाया रिकॉर्ड, जानिए क्या?
बेबी जॉन को जियो स्टूडियोज, एटली ने ए फॉर एप्पल स्टूडियोज और सिने 1 स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। ए. कालीस्वरन द्वारा निर्देशित, यह मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 25 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।