{"_id":"668e702ea9e80a45e7090b0d","slug":"bad-newz-star-vicky-kaushal-told-how-was-katrina-kaif-first-karva-chauth-says-she-asked-google-about-moon-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vicky Kaushal: 'उन्होंने गूगल से पूछा कि चांद कब निकलेगा?' विक्की ने बताया कैसा था कैटरीना का पहला करवा चौथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vicky Kaushal: 'उन्होंने गूगल से पूछा कि चांद कब निकलेगा?' विक्की ने बताया कैसा था कैटरीना का पहला करवा चौथ
Wed, 10 Jul 2024 05:25 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 10 Jul 2024 05:25 PM IST
सार
जब विक्की से पूछा गया कि क्या व्रत करना उनके लिए मुश्किल था, तो उन्होंने जवाब दिया, “मुझे व्रत रखने में कोई दिक्कत नहीं है। अभिनेता होने के नाते, हम डाइट प्रतिबंधों और सब से गुजरते हैं, इसलिए अभिनेता होने से मदद मिलती है। लेकिन वह एक गूगल क्वीन हैं।"
विज्ञापन
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधने से पहले करीब दो साल तक गुप्त रूप से डेट किया। हाल ही में, एक बातचीत में, अभिनेता ने शादी के बाद अपने पहले करवा चौथ के दौरान अपनी अभिनेत्री-पत्नी के साथ व्रत करने के बारे में खुलकर बात की। विक्की ने याद किया कि कैसे वह व्रत के दौरान बिल्कुल ठीक थे, जबकि कैटरीना बेचैन हो रही थीं।
विक्की ने बताया कैसा था कैटरीना का पहला करवा चौथ
फिल्म कम्पैनियन पर एक बातचीत के दौरान, जब विक्की से पूछा गया कि क्या व्रत करना उनके लिए मुश्किल था, तो उन्होंने जवाब दिया, “मुझे व्रत रखने में कोई दिक्कत नहीं है। अभिनेता होने के नाते, हम डाइट प्रतिबंधों और सब से गुजरते हैं, इसलिए अभिनेता होने से मदद मिलती है। लेकिन वह एक गूगल क्वीन हैं।"
कैटरीना ने गूगल से पूछा था यह सवाल
विक्की ने आगे कहा, "उन्होंने गूगल से पूछा कि वह चांद कब देख पाएगी। गूगल ने कहा रात 8:30 बजे। मैंने उनसे कहा कि चांद गूगल की नहीं सुनेगा, वह तब आएगा जब वह चाहेगा। गूगल बादलों की चाल का अनुमान नहीं लगा सकता। रात हो गई थी और वह कहने लगी, 'वह नहीं आया है।' मैंने कहा ऐसा नहीं है कि मैं उसे बुला रहा हूं। वह तब आएगा जब वह चाहेगा। वह उस समय तक पूरी तरह से ठीक थी, जब तक गूगल ने 8:30 बजे का समय निर्धारित किया, उसके बाद वह कहने लगी कि अब मुझे भूख लग रही है।"
विज्ञापन
कैटरीना ने बताया था अपना अनुभव
इससे पहले पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में कैटरीना ने करवा चौथ पर व्रत रखने के अपने अनुभव साझा कर कहा था, "सबसे प्यारी बात यह थी कि विक्की भी व्रत कर रहे थे। मुझे यकीन था कि वह ऐसा नहीं करेंगे और ऐसा नहीं है कि मैंने उनसे यह सब करने के लिए कहा। मैंने कुछ नहीं कहा। उन्होंने खुद ही व्रत किया, इसलिए यह बहुत प्यारा था और हमारे माता-पिता भी आए थे। इसलिए यह हमारा पहला करवा चौथ था क्योंकि यह हमारी शादी का पहला साला था। पूजा होती है और सभी चीजें काफी अच्छी होती है। तो यह बहुत प्यारा था।"