फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bajrangi Bhaijaan: KV Vijayendra Prasad reveals his son ss rajamouli wanted to direct salman khan movie but denied for this reason

Bajrangi Bhaijaan: एसएस राजामौली करना चाहते थे बजरंगी भाईजान का निर्देशन, इस वजह से छोड़नी पड़ी फिल्म

Mon, 18 Jul 2022 12:06 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 18 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bajrangi Bhaijaan: KV Vijayendra Prasad reveals his son ss rajamouli wanted to direct salman khan movie but denied for this reason
केवी विजयेंद्र प्रसाद-सलमान खान-एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान अभिनीत फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की रिलीज को सात साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार रही थी। अब फैंस इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के हिट होने के पीछे सलमान खान के अभिनय के साथ-साथ फिल्म के लेखक विजयेंद्र प्रसाद की मेहनत थी। एक हालिया मीडिया बातचीत में विजयेंद्र प्रसाद ने इस फिल्म से जुड़ी बड़ी दिलचस्प बात साझा की है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे और मशहूर फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली 'बजरंगी भाईजान' का निर्देशन करना चाहते थे। मगर वह उस समय बाहुबली का एक क्लाइमेक्स शूट कर रहे थे, इसलिए उन्हें यह फिल्म छोड़नी पड़ी।
विज्ञापन

स्क्रिप्ट सुनकर रोने लगे थे
एक मीडिया बातचीत में उन्होंने कहा, 'सलमान खान को फिल्म की स्टोरी देने के पहले उन्होंने यह कहानी अपने बेटे एसएस राजामौली को सुनाई थी, जिसे सुनकर राजामौली रोने लगे।' तब उन्होंने पूछा, 'क्या यह स्टोरी तुम्हारे लिए रख लें?' लेकिन, राजामौली ने मना कर दिया। लेकिन, जब फिल्म रिलीज हुई तो राजमौली अपने पिता के पास गए और बोले, 'पापा आपने गलत समय पर मुझसे सवाल पूछा था। मैं बाहुबली का क्लाइमेंक्स शूट कर रहा था, वह काफी विकट स्थिति थी। अगर आपने मुझसे 10 दिन पहले या बाद में पूछा होता, तो मैं फिल्म का निर्देशन करता।'

विज्ञापन
विज्ञापन

तैयार है सीक्वल की रूपरेखा
बता दें कि जल्द ही इस फिल्म के सीक्वल पर काम शुरू होने वाला है। हाल ही में विजयेंद्र प्रसाद ने यह जानकारी दी है। केवी विजयेंद्र प्रसाद ने यह खुलासा भी किया है कि सीक्वल की स्क्रिप्ट की मूल रूपरेखा तैयार है, जो सलमान खान को सुना दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि सीक्वल की कहानी सलमान खान को पसंद आई है और अब उन्हें ही टाइमलाइन डिसाइड करके फैसला लेना है। फिल्म के बारे में बताते हुए विजेंद्र प्रसाद ने कहा, 'अब फिल्म की कहानी 8 से 10 वर्ष आगे बढ़ेगी और यह फिल्म के पहले भाग से अच्छी होगी।'

विज्ञापन

भाईजान शुरू कर सकते हैं काम
सलमान खान की बात करें तो वह फिलहाल 'टाइगर 3' में व्यस्त हैं। मगर वह 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल पर भी काम शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा वह 'नो एंट्री' के सीक्वल में भी नजर आने वाले हैं। साथ ही 'कभी ईद, कभी दिवाली' में भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed