फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bastar the naxal story passed with A certificate with 13 minutes cuts adah sharma sudipto film runtime 124 min

Bastar: सेंसर बोर्ड से 'ए' सर्टिफिकेट के साथ पास हुई 'बस्तर द नक्सल स्टोरी', इतने मिनट के दृश्यों पर चली कैंची

Mon, 11 Mar 2024 12:05 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 11 Mar 2024 12:05 AM IST
सार

सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित और विपुल शाह की अगली होम प्रोडक्शन 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' को ए सर्टिफिकेट दिया गया है।

विज्ञापन
Bastar the naxal story passed with A certificate with 13 minutes cuts adah sharma sudipto film runtime 124 min
बस्तर द नक्सल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अदा शर्मा की आगामी फिल्म 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। वहीं, अब निर्माता इसका पहला गाना 'वंदे वीरम' रिलीज करने वाले हैं, लेकिन उससे पहले फिल्म के रनटाइम का भी खुलासा हो चुका है। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने भी पास कर दिया है। सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित विपुल शाह की अगली होम प्रोडक्शन 'बस्तर' को ए सर्टिफिकेट दिया गया है। वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित यह फिल्म बोर्ड को तथ्यात्मक सामग्री प्रस्तुत करेगी।

विज्ञापन


इतने मिनट लंबी होगी फिल्म
वहीं इस फिल्म की अवधि का भी खुलासा हुआ है। यह फिल्म 124 मिनट लंबी होगी। इस फिल्म में दुर्व्यवहार के कुछ दृश्य हैं, ऐसे में कुछ अपमानजनक शब्दों को म्यूट कर दिया गया है। इसके अलावा अंतिम क्रेडिट के फॉन्ट आकार को बढ़ाने का सुझाव दिया गया है। मालूम हो कि सुदीप्तो सेन की पिछली फिल्म 'द केरल स्टोरी' को भी 'ए' सर्टिफिकेट दिया गया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

Ajay Devgn: आखिर अजय देवगन के बेटे युग की उदासी की क्या वजह है, खुद अभिनेता ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची
वहीं, निर्माता विपुल शाह ने अखिल भारतीय वितरकों के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया। निर्माताओं से डिस्क्लेमर में वॉइस ओवर का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया गया है। 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' पर सेंसर बोर्ड की कैंची भी चली है। फिल्म के दृश्यों पर 13 मिनट के कट लगाए गए हैं।
Elvish Yadav: जानी-दुश्मन बनें जिगरी दोस्त, एल्विश और मैक्सटर्न हुई सुलह, फोटो साझा कर बोले- भाईचारा ऑन टॉप

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
सोमवार,11 मार्च को फिल्म का पहला गाना 'वंदे वीरम' रिलीज किया जाएगा, जहां देश के जवान और पुलिस भी मौजूद होंगे। निर्माता उनका सम्मान भी करेंगे। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था। ट्रेलर में अदा को आईपीएस अधिकारी नीरजा माधवन के रूप में देखा गया, जो भारत को नक्सल मुक्त बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित थीं। इसमें सीआरपीएफ जवानों पर नक्सलियों के हमले, बच्चों को जलाए जाने और राजनीतिक हस्तियों की हत्या के साथ-साथ निर्दोष लोगों को फांसी देने के दृश्य भी थे। यह फिल्म 15 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में आएगी।
Bastar: 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' के पहले गाने 'वंदे वीरम' का टीजर जारी, दिखी इंदिरा तिवारी-अदा शर्मा की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed