फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Before Bipasha Basu these actresses were the producer first choice for Lamhaa film but they refused due to cur

Bipasha Basu: बिपाशा से पहले 'लम्हा' के लिए ये अभिनेत्रियां थी निर्माता की पहली पसंद, इस कारण कर दिया था मना

Mon, 21 Oct 2024 09:29 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 21 Oct 2024 09:29 AM IST
सार

फिल्म 'लम्हा' के निर्माता ने इस फिल्म में बिपाशा बसु के किरदार को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि बिपाशा से पहले किन अभिनेत्रियों को फिल्म ऑफर हुई थी और उन्होंने किन कारणों से फिल्म करने से मना कर दिया था। 

विज्ञापन
Before Bipasha Basu these actresses were the producer first choice for Lamhaa film but they refused due to cur
बिपाशा बसु - फोटो : इंस्टाग्राम @bipashabasu

विस्तार

फिल्म निर्माता निर्देशक राहुल ढोलकिया की फिल्म लम्हा एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, इसमें भारतीय जवानों और अंडर कवर अधिकारियों की जिंदगी के बारे में बताया गया है। इसमें अधिकारियों को कश्मीर में हो रहे अटैक को दौरान परिस्थितियों को संभालने के लिए भेजा जाता है। फिल्म निर्माता ने बताया कि कश्मीर की वादियों में शूट करना थोड़ा मुश्किल रहा था क्योंकि वहां कर्फ्यू लगा हुआ था। इस फिल्म में बिपाशा बसु ने अभिनेत्री के तौर पर महिला का किरदार निभाया था। बिपाशा से पहले करिश्मा कपूर और दीपिका पादुकोण को ये फिल्म ऑफर हुई थी।
विज्ञापन

 

Before Bipasha Basu these actresses were the producer first choice for Lamhaa film but they refused due to cur
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ therealkarismakapoor
करिश्मा कपूर और दीपिका पादुकोण को ऑफर हुई थी 'लम्हा'
फिल्म निर्माता निर्देशक राहुल ढोलकिया ने एक बातचीत के दौरान बताया कि कश्मीर में इस फिल्म की शूटिंग को दौरान उनको क्या परेशानियां आईं थीं। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें शूटिंग के समय डर का भी सामना करना पड़ा था। राहुल ढोलकिया ने बताया कि कश्मीर में उन दिनों परेशानी का माहौल था, ऐसे में उन्होंने पहले फिल्म करिश्मा कपूर और दीपिका पादुकोण को ऑफर की थी। इन परेशानियों के चलते दोनों अभिनेत्रियों ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। इसके बाद फिल्म बिपाशा बसु को ऑफर की गई थी।

Kalki 2898 AD: रूस में फिर से रिलीज होगी कल्कि 2898 एडी? जानिए किस खास दिन फिर से देख सकेंगे प्रभास की फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

Before Bipasha Basu these actresses were the producer first choice for Lamhaa film but they refused due to cur
बिपाशा बसु - फोटो : इंस्टाग्राम: @bipashabasu
4-5 घंटे में ही शूटिंग छोड़कर चली गईं थी बिपाशा
राहुल ढोलकिया ने बताया कि फिल्म शूटिंग के पहले दिन 10 हजार लोगों के साथ वह शूट करने पहुंचे, शूटिंग शुरू होने के 4-5 घंटे बाद ही बिपाशा वहां से चली गई थीं। दरअसल, बिपाशा शूटिंग के दौरान नाराज हो गईं थीं। इससे पहले उन्हें कर्फ्यू के बारे में नहीं बताया गया था। बिपाशा को कश्मीर में लोग देखकर काफी खुश थे, लेकिन सरप्राइज भी हुए थे।

Remo Dsouza: रेमो डिसूजा ने धोखाधड़ी के आरोपों को किया खारिज, पोस्ट साझा कर लिखा- अफवाहें फैला रहे हैं लोग

विज्ञापन

Before Bipasha Basu these actresses were the producer first choice for Lamhaa film but they refused due to cur
बिपाशा बसु - फोटो : इंस्टाग्राम @bipashabasu
बिपाशा को बाद में बताई फिल्म की सच्चाई
शूटिंग छोड़कर जाने के बाद जब राहुल ने बिपाशा से बात की तो उन्होंने कहा, आपने मुझे कर्फ्यू के दौरान शूटिंग करने के लिए कैसे मजबूर किया? तब राहुल ने बिपाशा को बताया कि करिश्मा के अभी-अभी बच्चे हुए थे और वह फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थीं, लेकिन उन्होंने कश्मीर में शूटिंग करने से इनकार कर दिया। दीपिका पादुकोण ने भी मुझे यही जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed