बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इस समय सुर्खियों में हैं। दरअसल, वह धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'दोस्ताना 2' से बाहर हो चुके हैं। करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन ने शुक्रवार की शाम सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए आधिकारिक बयान में कहा है कि अभिनेता कार्तिक आर्यन को उनकी आगामी फिल्म से बाहर कर दिया गया है। ये पहला मौका नहीं है जब किसी अभिनेता या अभिनेत्री को फिल्मों से बाहर का रास्ता दिखाया गया हो। इससे पहले भी कई सेलेब्स इसके शिकार हुए हैं। आज हम ऐसे ही सेलेब्स और फिल्मों का जिक्र कर रहे हैं।
इन एक्टर्स को भी फिल्मों से किया जा चुका है बाहर, कार्तिक आर्यन से पहले लिस्ट में बड़े सितारों का नाम शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहो न प्यार है
इस फिल्म से राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में पहले करीना कपूर को लिया गया था। इसकी कुछ शूटिंग भी हो चुकी थी, लेकिन बाद में करीना खुद इस पिक्चर से बाहर हो गईं, जिसके बाद करीना कपूर की जगह अमीषा पटेल को कास्ट किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी।
चलते चलते
शाहरुख खान की इस फिल्म में पहले ऐश्वर्या राय को लिया गया था, लेकिन उस समय सलमान और ऐश में विवाद चल रहा था। इस कारण ऐश को ये फिल्म गंवानी पड़ी थी। बाद में इसमें रानी मुखर्जी को कास्ट किया गया।
राब्ता
इस मूवी में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म तो हिट नहीं हुई, लेकिन इसके गाने लोगों को काफी पसंद आए थे। ये पिक्चर कृति से पहले आलिया भट्ट को मिली थी, लेकिन वो दूसरी फिल्म में व्यस्त थीं। इस कारण उन्हें इससे हाथ धोना पड़ा।
हाफ गर्लफ्रेंड
अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर हाफ गर्लफ्रेंड पहले दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को मिली थी, लेकिन बाद में इस फिल्म में अर्जुन कपूर को ले लिया गया। इसका खुलासा लेखक चेतन भगत और खुद सुशांत ने भी किया था।