फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेबसी: लाखों लोगों की मदद कर चुके सोनू सूद भी कोरोना के आगे हुए लाचार, ट्वीट कर फैंस से की ये अपील

Sat, 17 Apr 2021 11:47 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Apr 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
Sonu Sood Feels Helplessness Over Scary Covid 19 Situation He Struggles To Arrange Hospital Beds And Medicines
सोनू सूद

कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान अभिनेता सोनू सूद ने कई प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों की मदद की थी। उनके द्वारा मदद का ये सिलसिला आज भी लगातार जारी है। लेकिन अब कोरोना महामारी की स्थिति और भयावह हो चुकी है और सोनू सूद अपनी तरफ से लोगों की पूरी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में ट्वीट करते हुए कुछ मरीजों को मदद उपलब्ध न करा पाने पर लाचारी जाहिर की है।

Sonu Sood Feels Helplessness Over Scary Covid 19 Situation He Struggles To Arrange Hospital Beds And Medicines
सोनू सूद

सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैंने सुबह से अपना फोन नहीं रखा है। देशभर से हॉस्पिटल, बेड्स, दवाओं, इंजेक्शंस के लिए हजारों कॉल आ चुके हैं और अब तक मैं उनमें से कईयों को यह उपलब्ध नहीं करा पा रहा हूं। लाचार महसूस कर रहा हूं। स्थिति डरावनी है। प्लीज घर में रहें, मास्क पहनें और खुद को संक्रमण से बचाएं।'

Sonu Sood Feels Helplessness Over Scary Covid 19 Situation He Struggles To Arrange Hospital Beds And Medicines
सोनू सूद

सोनू सूद आगे लिखते हैं कि, 'जो कहा, वह किया। मैं अब भी कर रहा हूं। मुझे भरोसा है कि हम मिलकर कई और जिंदगियां बचा सकते हैं। यह किसी को दोष देने का नहीं, बल्कि उनके लिए आगे आने का वक्त है, जिन्हें आपकी जरूरत है। जिनके पास पहुंच नहीं है, उनकी मेडिकल संबंधी जरूरत पूरी करने की कोशिश करें। आइए मिलकर जिंदगियां बचाते हैं। आपके लिए हमेशा मौजूद हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood Feels Helplessness Over Scary Covid 19 Situation He Struggles To Arrange Hospital Beds And Medicines
सोनू सूद

सोनू सूद लगातार मदद के लिए आगे आ रहे हैं पिछले दिनों अभिनेता ने जरूरतमंदों को रेमडेसिविर और इंदौर में दस ऑक्सीजन सिलेंडर भिजवाए हैं। इसके पहले उन्होंने बच्चों की बोर्ड परीक्षाओं को भी स्थगित करने पर अपना समर्थन दिया था।

विज्ञापन
Sonu Sood Feels Helplessness Over Scary Covid 19 Situation He Struggles To Arrange Hospital Beds And Medicines
सोनू सूद

हाल ही में सोनू सूद की एक वीडियो भी वायरल हुई थी, जिसमें वो बैंडवालों के साथ ढोल बजाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के माध्यम से सोनू दर्शकों से कहते दिख रहे हैं कि जिन्हें भी शादी के लिए बैंड की जरूरत हो, वो उनसे संपर्क कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हुई थी और लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed