{"_id":"607a71e2b599972cbe759024","slug":"ishaan-khattar-father-rajesh-khattar-test-positive-for-covid-19-and-admitted-to-ghaziabad-hospital","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिनेता राजेश खट्टर हुए कोरोना संक्रमित, 'डॉन', 'रेस 2' जैसी तमाम फिल्मों में कर चुके हैं काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिनेता राजेश खट्टर हुए कोरोना संक्रमित, 'डॉन', 'रेस 2' जैसी तमाम फिल्मों में कर चुके हैं काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
राजेश खट्टर और ईशान खट्टर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशभर में कोरोना वायरस के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं और ऐसे में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। अब अभिनेता राजेश खट्टर कोरोना संक्रमित हो गये हैं। राजेश खट्टर को गाजियाबाद के कौशाम्बी स्थित यशोदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 of 5
राजेश खट्टर
- फोटो : Instagram
अस्पताल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि उच्च रक्तचाप से पहले से ही शिकार राजेश खट्टर को कोविड पॉजिटिव होने, बुखार, सांस लेने में तकलीफ, गला खराब होने की वजह से चिकित्सकों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
3 of 5
राजेश खट्टर
- फोटो : Instagram
अभिनेता का इलाज वरिष्ठ फिजिशियन डॉ ए.पी. सिंह व पांच अन्य डॉक्टरों की टीम कर रही है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि, 'राजेश खट्टर को कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार एंटी वायरल थेरेपी दी जा रही है और बीच-बीच में उन्हें ऑक्सीजन भी दी जा रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ईशान खट्टर के पिता राजेश खट्टर
- फोटो : Instagram
राजेश खट्टर 'डॉन', 'डॉन 2', 'रेस 2', 'खिलाड़ी 786', 'मंजूनाथ', 'ट्रैफिक' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। अभिनेता के साथ ही राजेश खट्टर एक डबिंग आर्टिस्ट और एक पटकथा लेखक भी हैं। उन्होंने 'जुनून', 'आहट', 'लेफ्ट राइट लेफ्ट', 'कुमकुम', 'बिदाई', 'बेहद', 'बेपनाह', 'क्या कसूर है अमला का' जैसे कई धारावाहिकों में भी काम किया है।
विज्ञापन
5 of 5
राजेश खट्टर और वंदना सजनानी
- फोटो : Instagram
बता दें कि राजेश खट्टर अभिनेता ईशान खट्टर के पिता हैं। ईशान राजेश खट्टर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं। हालांकि, राजेश खट्टर ने नीलिमा अजीम से तलाक लेकर वंदना सजनानी से शादी कर ली थी। राजेश और वंदना की शादी के 11 साल बाद साल 2019 में उन्हें एक बेटा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।