{"_id":"5ad6c9a84f1c1b3a0b8b50c7","slug":"beyond-the-clouds-majid-majidi-says-kangana-ranaut-did-not-refuse-the-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना पर भड़के 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' के निर्देशक, बोले-कितना झूठ बोलती है ये एक्ट्रेस ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना पर भड़के 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' के निर्देशक, बोले-कितना झूठ बोलती है ये एक्ट्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत सिर्फ अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने विवादों और बयानों को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। पिछले दिनों कंगना को लेकर खबर थी कि उन्होंने 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' मूवी में रोल रिजेक्ट किया है जिसे लेकर फिल्म के डायरेक्टर ने खुलासा किया है।
2 of 4
kangana ranaut
हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान ईरानी डायरेक्टर माजिद मजीदी ने कंगना रनौत के उस बयान को खारिज किया है जिसमें एक्ट्रेस ने 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' मूवी में रोल रिजेक्ट करने की बात कही थी। डायरेक्टर ने कहा, मैंने 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में फीमेल लीड के लिए दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत को अप्रोच किया था, लेकिन बात नहीं बन पाई जिसके बाद मालविका मोहनन को कास्ट किया गया।
3 of 4
Kangana Ranaut
माजिद मजीदी ने कहा, मैं कंगना के साथ काम नहीं कर सका। इस बीच उनके ऑफिस की तरफ से मुझे ऐसी बातें सुनने को मिली जो मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। कंगना द्वारा कहा गया है कि उन्होंने रोल करने से मना कर दिया था। यह बात सच नहीं है। यह खबर सुनने के बाद हमने कंगना से संपर्क किया तो पता चला कि कंगना ने नहीं बल्कि उनके ऑफिस ने खबर पब्लिश कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Kangana Ranaut
डायरेक्टर ने कहा, इस प्रोजेक्ट को लेकर मेरी और कंगना की कई मुलाकातें हुईंं। ज्यादा डिटेल में ना जाकर मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि यह सच नहीं है कि कंगना ने फिल्म में रोल को रिजेक्ट किया था। वह बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं, स्ट्रॉन्ग हैं, मुझे उम्मीद है कि हम भविष्य में साथ काम करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।