फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhagyashree Opens Up On Playing Mother To 10 Years Younger Riteish Deshmukh In Raja Shivaji

‘राजा शिवाजी’ में 10 साल छोटे रितेश की मां बनीं भाग्यश्री, ट्रोलिंग्स का दिया करारा जवाब; कही बड़ी बात

Sun, 24 May 2026 11:16 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 24 May 2026 11:16 PM IST
सार

Raja Shivaji: ‘राजा शिवाजी’ में भाग्यश्री ने 10 साल छोटे रितेश देशमुख की मां का किरदार निभाया है। इसपर कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे थे। अब इस मामले पर एक्ट्रेस ने खुलकर बात की है। 

विज्ञापन
Bhagyashree Opens Up On Playing Mother To 10 Years Younger Riteish Deshmukh In Raja Shivaji
भाग्यश्री - फोटो : इंस्टाग्राम@bhagyashree.online

विस्तार

फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में भाग्यश्री, रितेश देशमुख की मां यानी राजमाता जिजाबाई का किरदार निभा रही हैं। हालांकि दोनों कलाकारों के बीच सिर्फ 10 साल का उम्र का फर्क है, जिस वजह से सोशल मीडिया पर इस कास्टिंग को लेकर काफी चर्चा हो रही है। अब भाग्यश्री ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

भाग्यश्री ने रोल करने की बताई वजह
जूम को दिए एक इंटरव्यू में भाग्यश्री ने बताया कि इस किरदार के लिए हां कहना उनके लिए बिल्कुल भी मुश्किल नहीं था। उन्होंने कहा, ‘जब आपको ऐसा किरदार निभाने का मौका मिले, जिसकी कहानियां सुनते हुए आप बड़े हुए हों, तो उसे मना करने का सवाल ही नहीं उठता। और वैसे भी जिजाऊ एक युवा मां थीं।’

विज्ञापन

Bhagyashree Opens Up On Playing Mother To 10 Years Younger Riteish Deshmukh In Raja Shivaji
भाग्यश्री - फोटो : यूट्यूब

जब भाग्यश्री को मिला था कॉम्प्लिमेंट
भाग्यश्री ने आगे बताया कि फिल्म के सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन ने उन्हें खास कॉम्प्लिमेंट भी दिया था। उन्होंने कहा, ‘संतोष सिवन सर ने मुझे फोन करके कहा था, ‘सॉरी, हमें कैमरे के जरिए आपको थोड़ा ज्यादा उम्र का दिखाना पड़ा, क्योंकि आप अब भी बहुत यंग लगती हैं।’ मेरे लिए यह बहुत बड़ा कॉम्प्लिमेंट है। आखिर वह महान सिनेमैटोग्राफर हैं।’

एक्ट्रेस ने साफ कहा कि उनके लिए यह किरदार निभाना किसी ऐतिहासिक और महान शख्सियत को सम्मान देने जैसा है। वह उम्र के फर्क पर ध्यान देने के बजाय राजमाता जिजाबाई के किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाना चाहती थीं।

Bhagyashree Opens Up On Playing Mother To 10 Years Younger Riteish Deshmukh In Raja Shivaji
राजा शिवाजी में अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'राजा शिवाजी' के बारे में
1 मई को रिलीज हुई 'राजा शिवाजी' में शानदार स्टारकास्ट देखने को मिल रही है। फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जबकि संजय दत्त अफजल खान का किरदार निभा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं कंगना रनौत, पोस्ट कर दिया करारा जवाब; बोलीं- ‘पहले खुद को देखो’

अभिषेक बच्चन फिल्म में संभाजी शाहजी भोसले बने हैं और विद्या बालन खदीजा सुल्ताना की भूमिका निभा रही हैं। वहीं जेनेलिया डिसूजा सईबाई, भाग्यश्री जिजाबाई और फरदीन खान शाहजहां के रोल में दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म में महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, अमोल गुप्ते और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। खास बात यह है कि फिल्म में सलमान खान का स्पेशल अपीयरेंस भी देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed