कब रिलीज होगी ‘हेरा फेरी 3?’ अक्षय कुमार ने किया बड़ा खुलासा, कहा- ‘अभी एक साल तक…’
Akshay Kumar on Hera Pheri 3: इन दिनों अक्षय कुमार ‘भूत बंगला’ में नजर आ रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक इंटर्व्यू में 'हेरा फेरी 3' की रिलीज को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘हेरा फेरी’, ‘फिर हेरा फेरी’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्में अक्षय कुमार की आइकॉनिक फिल्में मानी जाती हैं। फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इसमें एक बार फिर अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी साथ नजर आने वाली है।
विवादों में रही 'हेरा फेरी 3'
‘हेरा फेरी 3’ फिल्म के साथ काफी विवाद भी जुड़े रहे हैं। सबसे बड़ा झटका तब लगा जब अचानक परेश रावल ने प्रोजेक्ट छोड़ दिया, जिससे फैंस के साथ-साथ अक्षय कुमार भी हैरान रह गए।
बताया जाता है कि अक्षय कुमार ने इस फ्रेंचाइजी के राइट्स भी खरीद लिए थे, लेकिन इसके बाद मामला और उलझ गया। फिल्म को लेकर कॉपीराइट का विवाद शुरू हो गया, जिसमें एक साउथ के प्रोड्यूसर और फिरोज नाडियाडवाला के बीच कानूनी लड़ाई भी देखने को मिली।
फिल्म की रिलीज पर क्या बोले अक्षय कुमार
हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अक्षय कुमार ने इस फिल्म की रिलीज पर बात करते हुए कहा, ‘‘हेरा फेरी 3’ अभी फिलहाल तो नहीं बन रही।’ इसपर शुभांकर ने कहा कि मैं ये सुनकर हैरान हूं, तब फिर अक्षय बोले, ‘मुझे खुद झटका लगा था।
कोई बात नहीं। ‘वेलकम’ बना ली। थोड़ा कुछ मंत्र पड़ना पढे़गा कि सब ठीक हो जाए। अभी एक साल तक तो नहीं है। उसकी बहुत सारी दिक्कतें हैं। ऐसा नहीं है कि हम तीनों साथ नहीं हैं। ‘वेलकम टू द जंगल’ में हम तीनों साथ हैं।
कुछ-कुछ चीजें होती हैं, जो मैं कैमरा पर नहीं बोल सकता। बहुत सारी चीजें, एग्रीमेंट्स हैं, जिनकी वजह से ये प्रोजेक्ट पीछे खिंच रहा है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘अपने आप आएगी। जब टाइम आएगा, बन जाएगी। बस यही है कि बुढ़ापा ना हो जाए तब तक।
'भूत बंगला' में नजर आए अक्षय कुमार
फिलहाल अक्षय कुमार ‘भूत बंगला’ में नजर आ रहे हैं। फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मूवी को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी करीब 16 साल बाद ‘भूत बंगला’ लेकर लौटी है। मूवी हॉरर-कॉमेडी है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश राव, तब्बू, असरानी और मिथिला पालकर अहम रोल में हैं।