फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhooth Bangla Cast Fees Akshay Kumar Tabu Wamika Gabbi Got This Much Payment

‘भूत बंगला’ की कास्ट की सैलरी का हुआ खुलासा, अक्षय कुमार-तबु से लेकर राजपाल यादव तक; इन एक्टर्स ने ली इतनी फीस

Thu, 16 Apr 2026 11:11 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 16 Apr 2026 11:11 AM IST
सार

Bhooth Bangla Cast Fees: ‘भूत बंगला’ के पेड प्रीव्यू शुरू हो चुके हैं। फिल्म कल से आम लोगों के लिए सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। इस बीच आइए जानते हैं, एक्टर्स ने इस मूवी के लिए कितनी फीस ली है। 

विज्ञापन
Bhooth Bangla Cast Fees Akshay Kumar Tabu Wamika Gabbi Got This Much Payment
भूत बंगला - फोटो : X

विस्तार

‘भूत बंगला’ कल से थिएटर्स में लग जाएगी। मूवी में काफी बड़ी स्टार कास्ट है। अक्षय कुमार, तब्बू, राजपाल यादव से लेकर परेश रावल जैसे एक्टर्स इस मूवी का हिस्सा हैं। फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। आईए जानते हैं स्टार कास्ट ने फिल्म के लिए कितनी फीस ली है। 

विज्ञापन

फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का तड़का
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन 14 साल बाद फिर से साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में पुरानी यादों का तड़का, प्रियदर्शन की स्टाइल वाली मजेदार कॉमेडी और हॉरर-कॉमेडी का बढ़ता क्रेज, इन सबको देखते हुए फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म रिलीज से पहले, आइए एक नजर डालते हैं स्टार कास्ट की फीस पर।

विज्ञापन

Bhooth Bangla Cast Fees Akshay Kumar Tabu Wamika Gabbi Got This Much Payment
‘भूत बंगला’ - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षय कुमार ने ली इतनी फीस
फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अक्षय कुमार इस फिल्म के लिए 18 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं। साथ ही वह इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं, इसलिए उन्हें फिल्म के मुनाफे से 70% का हिस्सा मिलेगा। दूसरी प्रोड्यूसर एकता कपूर के पास बाकी 30% मुनाफे का हिस्सा है।

तब्बू, वामिका और राजपाल यादव की फीस
तब्बू इस फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपये ले रही हैं, जबकि वामिका गब्बी की फीस 1 करोड़ रुपये है। राजपाल यादव इस फिल्म के लिए करीब 75-80 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं। बाकी एक्टर्स की फीस का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का कुल बजट लगभग 120 करोड़ रुपये है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Wamiqa Gabbi (@wamiqagabbi)

फिल्म के बारे में 
'भूत बंगला' 17 अप्रैल को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। मूवी में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव, परेश रावल, मिथिला पालकर और असरानी नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed