सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhooth Bangla O Sundari Song release akshay kumar wamiqa gabbi sizzling dance moves

'भूत बंगला' की रिलीज से पहले जारी हुआ 'ओ सुंदरी' गाना, दिखी अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की दमदार केमिस्ट्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 14 Apr 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhooth Bangla O Sundari Song: ‘भूत बंगला’ का नया गाना ‘ओ सुंदरी’ आज रिलीज हो चुका है। इस गाने में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की सिजलिंग केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आ रही है।
 

Bhooth Bangla O Sundari Song release akshay kumar wamiqa gabbi sizzling dance moves
‘भूत बंगला’ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

17 अप्रैल को फिल्म ‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। ‘भूत बंगला’ का पेड प्रिव्यू 16 अप्रैल की रात 9 बजे से ही शुरू हो जाएगा। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने आज मंगलवार को ‘भूत बंगला’ का नया गाना ‘ओ सुंदरी’ जारी कर दिया है।

Trending Videos

‘भूत बंगला’ का नया गाना ‘ओ सुंदरी’ हुआ रिलीज
‘भूत बंगला’ का नया गाना ‘ओ सुंदरी’ में मिथिला पालकर ब्राइडल लुक में बहुत खूबसूरत दिख रही हैं। अक्षय कुमार और वामिका गब्बी स्टेज पर जोरदार डांस करते नजर आ रहे हैं। गाना अक्षय कुमार और मिथिला पालकर के बीच भाई-बहन के प्यारे रिश्ते को दिखाता है। लेकिन साथ ही इस गाने में अक्षय और वामिका की दमदार डांस केमिस्ट्री भी देखने को मिली।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


विज्ञापन
विज्ञापन

किसने गाया ‘ओ सुंदरी’ गाना
'भूत बंगला' का नया गाना ‘ओ सुंदरी’ रिलीज हो चुका है। ‘ओ सुंदरी’ गाने को विशाल मिश्रा, नकाश अजीज और अंतरा मित्रा ने गाया है। प्रीतम ने इस गाने का संगीत तैयार किया है। इस गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं।

'भूत बंगला' को लेकर अक्षय की राय
हाल ही में एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने फिल्म 'भूत बंगला' को 'असली हॉरर कॉमेडी' बताया। उन्होंने साफ किया कि यह उनकी पुरानी फिल्म ‘भूल भुलैया’ से पूरी तरह अलग है। अक्षय ने कहा, 'भूल भुलैया ज्यादातर साइकोलॉजिकल कॉमेडी थी, जबकि 'भूत बंगला' एक फैंटेसी हॉरर कॉमेडी है। इसमें देखना होगा कि वाकई भूत है या नहीं।'

'भूत बंगला' की स्टार कास्ट
'भूत बंगला' फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे प्रियदर्शन ने निर्देशित किया है। 'भूत बंगला' के निर्माता अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर हैं। फिल्म के पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल 2026 से शाम 9 बजे से थिएटर्स में शुरू हो जाएंगे। जबकि फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


यह भी पढ़ें: भूमि पेडनेकर ने ऋषिकेश में की गंगा आरती, वायरल वीडियो में भक्ति में लीन दिखीं अभिनेत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed