बिमल ओबेरॉय को ‘धुरंधर 2’ में ऐसे मिला था शिरानी का रोल, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘कई महीनों तक दिए ऑडिशन'
Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ फिल्म रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में है। फिल्म में बिमल ओबेरॉय ने शिरानी का किरदार निभाया है। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें ये रोल कैसे मिला।
विस्तार
‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म में एक्टर्स की कास्टिंग भी काफी सटीक हुई है। फिल्म में बिमल ओबेरॉय ने शिरानी का किरदार निभाया है। हाल ही में उन्होंने अपने किरदार और फिल्म से जुड़े काफी दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं।
रोल के लिए कई बार दिए ऑडिशन
बिमल ओबेरॉय ने फरीदून शहरयार के साथ एक इंटर्व्यू में फिल्म को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें ये रोल कैसे मिला। ओबेरॉय ने बताया कि फिल्म ‘धुरंधर’ में अपना रोल पाने के लिए उन्हें काफी मेहनत और इंतजार करना पड़ा।
उन्होंने कहा, फिल्म का काफी हिस्सा पहले ही शूट हो चुका था और वे इस किरदार के लिए किसी को ढूंढ रहे थे। मैंने कई महीनों तक कई बार ऑडिशन दिया। वे मेरा ऑडिशन देखकर फीडबैक देते, फिर मुझे दोबारा बुलाते, ये सिलसिला चलता रहा।
फिर मेरी मुलाकात आदित्य धर से हुई और उन्होंने मुझसे कहा कि मैं असली दाढ़ी बढ़ाऊं और सिर मुंडवा लूं। मैंने तुरंत हां कह दी, क्योंकि ये बहुत शानदार रोल था। इसके लिए मैंने काफी तैयारी भी की। 2018 में दोबारा एक्टिंग शुरू करने के बाद ये बड़ा मौका मिला।’
'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म हाल के दिनों की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। भारत में इसने खबर लिखे जाने तक नेट 715.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। मूवी में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन नजर आए हैं।
