{"_id":"652cd2c9bb31ecb596018eab","slug":"bipasha-basu-became-victim-of-body-shaming-for-lakme-fashion-ramp-walk-she-did-a-reaction-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bipasha Basu: रैंप वॉक करने पर बॉडी शेमिंग की शिकार हुई बिपाशा बसु, फैंस ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bipasha Basu: रैंप वॉक करने पर बॉडी शेमिंग की शिकार हुई बिपाशा बसु, फैंस ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:42 AM IST
विज्ञापन
बिपाशा बसु
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु फिल्मों से भले ही दूर हो, लेकिन अक्सर पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री ने पिछले साल ही बेटी को जन्म दिया था, जिसके बाद से ही वह फैमिली के साथ कवालिटी टाइम बिता रही हैं। वहीं, अब बिपाशा लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करती नजर आईं। जिसको लेकर अभिनेत्री चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस कैटवॉक को लेकर जहां उनके फैंस ने सराहना की तो वहीं ट्रोलर्स द्वारा मजाक उड़ाया जा रहा है।
ट्रोलर्स ने उड़ाया मजाक
लैक्मे फैशन वीक में अभिनेत्री के लुक की बात करें तो वह कैप के साथ फ्लोई गाउन में आत्मविश्वास के साथ कैटवॉक करती नजर आईं। इस आउटफिट में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बिपाशा के चाहने वालों को उनका यह अंदाज बेहद पसंद आया तो वहीं ट्रोलर्स द्वारा वजन बढ़ने को लेकर एक्ट्रेस का मजाक भी उड़ाया गया। इतना ही नहीं ट्रोलर्स ने अभिनेत्री को 'मोटी' का टैग भी दे दिया हैं। इस दौरान प्रशंसक उनका बचाव करने के लिए आगे आए और अभिनेत्री के आत्मविश्वास की सरहाना की।
यह भी पढ़ें: King Of Kotha: इस दिन ओटीटी पर हिंदी में रिलीज होगी दुलकर की 'किंग ऑफ कोठा', जानिए कब कहां देखें फिल्म
रैंप वॉक की वीडियो की शेयर
अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर रविवार को लैक्मे फैशन वीक से अपनी रैंप वॉक की एक वीडियो साझा की। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जीवन के हर पड़ाव पर खुद से प्यार करें। अपना आत्मविश्वास बनाये रखें।” उनके इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने लिखा, "मैं इस आत्मविश्वास से बहुत प्यार करता हूं।"
शादी के 6 साल बाद दिया बेटी को जन्म
बता दें कि बिपाशा बसु ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की है। अभिनेत्री ने शादी के छह साल बाद बेटी देवी को जन्म दिया। बिपाशा ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा कर बेटी के नाम की घोषणा की। तस्वीर में बेटी की बर्थ डेट लिख बताया '12.11.2022' देवी बसु ग्रोवर। हमारे प्यार और मां के आशीर्वाद की भौतिक अभिव्यक्ति अब यहां है और वह दिव्य हैं।"
यह भी पढ़ें: Kuch Kuch Hota Hai: 'कुछ कुछ होता है' को 25 वर्ष पूरे, शाहरुख-रानी की केमिस्ट्री देख फिदा हुए फैंस
Trending Videos