सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bipasha Basu hopped on the viral 2016 social media trend shares her wedding Photos with Karan Singh Grover

Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने फॉलो किया वायरल '2016' ट्रेंड, साझा कीं करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी की तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 17 Jan 2026 01:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Bipasha Basu-Karan Singh Grover: इन दिनों सोशल मीडिया पर '2016' ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसके तहत सेलेब्स भी अपनी साल 2016 से जुड़ी थ्रोबैक फोटोज साझा कर रहे हैं। हाल ही में बिपाशा बसु ने भी इस ट्रेंड को फॉलो किया।

Bipasha Basu hopped on the viral 2016 social media trend shares her wedding Photos with Karan Singh Grover
बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड फॉलो किया जा रहा है। इसके तहत लोग अपनी एक दशक पुरानी यानी साल 2016 की तस्वीरें साझा कर रहे हैं। इसके साथ लिखा जा रहा है, '2026 ही नया 2016 है।' तमाम फिल्मी सितारे भी इस ट्रेंड में हिस्सा ले रहे हैं। आलिया भट्ट से लेकर खुशी कपूर और करीना कपूर तक कई सेलेब्स ने अपनी साल 2016 की यादें शेयर कीं। अब बिपाशा बसु ने भी इस ट्रेंड में हिस्सा लिया है।

Trending Videos

Bipasha Basu hopped on the viral 2016 social media trend shares her wedding Photos with Karan Singh Grover
बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर - फोटो : इंस्टाग्राम

बिपाशा ने शेयर कीं अपनी वेडिंग फोटोज
बिपाशा बसु ने '2016' वायरल ट्रेंड को फॉलो करते हुए आज शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। बता दें कि साल 2016 में ही बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई थी। अब वायरल ट्रेंड को फॉलो करते हुए उन्होंने जो फोटोज साझा किए हैं, उनमें शादी की तस्वीरें भी शामिल हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा है, '2016 जो था वह 2016 ही था'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)


विज्ञापन
विज्ञापन

Bipasha Basu hopped on the viral 2016 social media trend shares her wedding Photos with Karan Singh Grover
बिपाशा बसु ने शेयर कीं थ्रोबैक फोटोज - फोटो : इंस्टाग्राम

कब हुई थी करण और बिपाशा की शादी
बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की शादी 30 अप्रैल 2016 को हुई थी। उन्होंने अपने हालिया पोस्ट में जो यादें साझा की हैं, उनमें मानो एक्ट्रेस ने अपना वेडिंग एल्बम साझा कर दिया है। इन फोटोज में उनकी खुशी साफ झलक रही है। 

साल 2015 में हुई थी पहली मुलाकात
बिपाशा और करण की लव स्टोरी साल 2015 में फिल्म 'अलोन' के सेट पर शुरू हुई थी, जहां वे पहली बार मिले थे। एक साल की डेटिंग के बाद इन्होंने शादी रचाई। इस कपल ने 12 नवंबर, 2022 को अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का स्वागत किया। इस साल अप्रैल में कपल की शादी को दस साल पूरे हो जाएंगे। वर्क फ्रंट की बात करें तो बिपाशा बसु कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं। वे अपनी बेटी देवी और परिवार के साथ क्वालिटी वक्त बिता रही हैं। वहीं, करण सिंह ग्रोवर आखिरी बार सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' में नजर आए थे। इसमें ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर लीड रोल में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed