{"_id":"65b394abea0319e9230b3a77","slug":"bipasha-basu-share-a-photo-with-karan-singh-grover-and-praised-his-acting-acting-also-fighter-team-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fighter: बिपाशा ने की करण सिंह ग्रोवर के अभिनय की प्रशंसा, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के लिए भी कही यह बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Fighter: बिपाशा ने की करण सिंह ग्रोवर के अभिनय की प्रशंसा, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के लिए भी कही यह बड़ी बात
Fri, 26 Jan 2024 04:47 PM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Fri, 26 Jan 2024 04:47 PM IST
सार
अभिनेत्री बिपाशा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर करण सिंह ग्रोवर और पूरी 'फाइटर' टीम की तारीफ करते हुए एक दिल छू लेने वाली पोस्ट साझा की।
विज्ञापन
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'फाइटर' बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 'फाइटर' भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म है। 'वॉर' और 'पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण के आलावा करण सिंह ग्रोवर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में करण की पत्नी और अभिनेत्री बिपाशा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उनकी और पूरी 'फाइटर' टीम की तारीफ करते हुए एक दिल छू लेने वाली पोस्ट साझा की।
थिएटर से करण के साथ साझा की तस्वीर
अभिनेत्री ने थिएटर से अपने पति और फाइटर अभिनेता करण के साथ एक सेल्फी साझा की है। तस्वीर में दोनों सितारे मुस्कुराते हुए जोश दिखाते नजर आ रहे हैं। बिपाशा ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'फाइटर क्या फिल्म है, देशभक्ति के साथ-साथ एक्शन और शानदार किरदार के साथ फिल्म का हर हिस्सा पसंद आया।'
यह भी पढ़ें: Bollywood Celebs: एक ही हसीना के कभी भाई बने तो कभी प्यार, पर्दे पर दिखाया हर एक अवतार
विज्ञापन
'फाइटर' टीम के लिए कही यह बात
अभिनेत्री ने फाइटर के निर्देशक की तारीफ करते हुए कहा, 'आप अपने खेल में शीर्ष पर हैं सर, एक निर्माता के रूप में बहुत बढ़िया काम किया है।' बिपाशा ने 'फाइटर' की पूरी टीम को सरहाना की। वहीं, बात करें इस फिल्म की ओपनिंग की तो तकरीबन 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'फाइटर' ने टिकट विंडो पर 22 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। फिल्म का निर्माण वॉयकॉम18 स्टूडियोज और मारफ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले हुआ है।
'फाइटर' की स्टार कास्ट
इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन लीड रोल में हैं। फिल्म में ऋतिक स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया उर्फ पैटी की भूमिका में हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ उर्फ मिन्नी का किरदार निभा रही हैं। इन दोनों सुपरस्टार के अलावा फिल्म में अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं, जो ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह उर्फ रॉकी के किरदार में नजर आएंगे। भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म 'फाइटर' को समीक्षक और दर्शक मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Film Controversy: अन्नपूर्णानी विवाद के साथ हुआ 2024 का आगाज, इन चर्चित फिल्मों को लेकर भी मच चुका है घमासान

View this post on Instagram