फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की शादी से जुड़े ये रोचक तथ्य पढ़ेंगे तो कह उठेंगे लवस्टोरी हो तो ऐसी

Mon, 15 Oct 2018 07:20 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Mon, 15 Oct 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
birthday special hema malini untold love story of for ever green couple
hema malini
सत्तर और अस्सी के दशक में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाली हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी को 39 साल पूरे हो गए हैं। इन दोनों स्टार कपल ने साल 1979 में शादी की थी। हालांकि हेमा से शादी करने से पहले धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे। शादीशुदा होने के बावजुद हेमा ने धर्मेंद्र से न केवल प्यार किया बल्कि उनसे शादी कर अपने प्यार को कामयाब भी बनाया। हेमा मालिनी के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं उनकी लव स्टोरी से जुड़ी कुछ रोचक बातें...
birthday special hema malini untold love story of for ever green couple
हेमा मालिनी - फोटो : File Pic
धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में अपनी पहली शादी के बाद कदम रखा था। इसके बाद फिल्मोंं में काम करते हुए उनकी मुलाकात हेमा मालिनी से हुई और देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। 

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी उस वक्त बड़ी एक्ट्रेस में से एक थीं। उस समय हेमा से बॉलीवुड के जितेंद्र और संजीव कुमार जैसे कई स्टार्स शादी करना चाहते थे। लेकिन हेमा तो अपना दिल धर्मेंद्र को दे बैठी थीं। 

birthday special hema malini untold love story of for ever green couple
गीता जयंती महोत्सव में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की प्रस्तुति

हेमा मालिनी के साथ आई धर्मेंद्र की ज्यादातर फिल्में सुपरहिट ही रही हैं। इन दिनों ने 'सीता और गीता', 'शोले', 'ड्रीम गर्ल', 'चरस', 'प्रतिज्ञा' और 'राजा जानी' जैसी कई शानदार फिल्में की। धर्मेंद्र और हेमा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special hema malini untold love story of for ever green couple
गीता जयंती महोत्सव में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी

हेमा मालिनी से शादी करने के बाद धर्मेंद्र ने अपनी पहली बीबी और बच्चों की जिम्मेदारी भी साथ ही उठाई और उनके साथ भी बराबरी का ही रिश्ता रखा। धर्मेंद्र आज भी अपने पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ बच्चों सन्नी और बॉबी के बेहद करीब हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed