सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

B'Day Special: मीका सिंह न होते तो बॉलीवुड Music का क्या होता,एवरग्रीन हैं उनके ये 5 गाने

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 08 Jun 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special mika singh hit party songs know about his career
मीका सिंह - फोटो : अमर उजाला

सिंगर, कंपोजर और सॉन्ग राइटर मीका सिंह 10 जून को अपना जन्मदिन मनाते है। मीका का असली नाम अमरीक सिंह है और वो 6 भाइयों में सबसे छोटे हैं। वहीं मीका के पिता अजमेर सिंह और मां बलबीर कौर स्टेट लेवल के रेसलर थे। एक रेसलर परिवार में जन्मे सबसे छोटे बेटे के बारे में किसी ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि वो म्यूजिक इंडस्ट्री का इतना बड़ा नाम बनेगा। मीका ने करीबन हर एक्टर के लिए गाना गया है। वैसे तो मीका ने कई हिट सॉन्ग्स गाए हैं लेकिन आज के खास दिन पर हम आपके बताएंगे मीका के वो 6 हिट सॉन्ग्स जिन्होंने सभी को कर दिया था क्रेजी...

Trending Videos
आंख मारे
2018 में रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म सिंबा सुपरहिट साबित हुई। फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अली खान लीड रोल में थे। फिल्म का म्यूजिक भी लोगों को काफी पसंद आया था। फिल्म का गाना आंख मारे एक रीमेक सॉन्ग था जो सुपरहिट साबित हुआ। लंबे वक्त तक गाना ट्रेडिंग में रहा। इस गाने को मीका के साथ नेहा कक्कड़ ने गाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज की पार्टी मेरी तरफ से
करीबन हर पार्टी में बजने वाला गाना 'आज की पार्टी मेरी तरफ' से फिल्म बजरंगी भाईजान का है। फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म का ये गाना आज भी हर पार्टी में बजता है।
फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी, सलमान खान और करीना कपूर खान लीड रोल में थे। वहीं 'मुन्नी' बनीं हर्षाली मल्होत्रा को भी जनता का काफी प्यार मिला था।

ढिंका चिका
2011 में सलमान खान स्टारर फिल्म रेडी रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान के साथ आसिन नजर आईं थी। फिल्म साउथ का रीमेक थी और फिल्म का गाना ढिंका चिका भी। यह गाना भी सुपरिहट साबित हुआ था।
विज्ञापन

गणपत
फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला के गाने गणपत ने एक नया ही ट्रेंड सा सेट कर दिया था। इस गाने को वैसे तो सभी ने पसंद किया लेकिन यूथ का इस गाने को कुछ ज्यादा ही प्यार
मिला। कहा जाता है कि आज भी इस गाने के स्टाइल को कोई दूसरा गाना रिप्लेस नहीं कर पाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed