{"_id":"69ad496e599b2076c70653bc","slug":"viral-video-jr-ntrs-body-double-recalls-why-allu-arjuns-bouncers-pushed-him-at-virosh-wedding-2026-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अल्लू अर्जुन की सिक्योरिटी ने जूनियर NTR के बॉडी डबल को दिया धक्का, कलाकार ने बताया क्यों हुई ऐसी घटना?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
अल्लू अर्जुन की सिक्योरिटी ने जूनियर NTR के बॉडी डबल को दिया धक्का, कलाकार ने बताया क्यों हुई ऐसी घटना?
Sun, 08 Mar 2026 03:33 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sun, 08 Mar 2026 03:33 PM IST
सार
Viral Video: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी में जिस शख्स को धक्का दिया गया था, वह जूनियर एनटीआर का बॉडी डबल हैरिस हैं। उन्होंने वीडियो के बारे में बात की है।
विज्ञापन
विजय-रश्मिका की शादी में हैरिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के रिसेप्शन का एक वायरल वीडियो चर्चा में है। इसमें अल्लू अर्जुन के साथ आए सिक्योरिटी वालों को भीड़ में एक आदमी को धक्का देते हुए देखा गया। बाद में उस आदमी की पहचान ईश्वर हैरिस के तौर पर हुई। हैरिस को इंडस्ट्री में जूनियर एनटीआर का बॉडी डबल माना जाता है।
विज्ञापन
हैरिस ने की वीडियो की पुष्टि
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद, हैरिस ने इस घटना के बारे में बताया है। हैरिस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कन्फर्म किया कि क्लिप में दिख रहा व्यक्ति वही हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद, हैरिस ने इस घटना के बारे में बताया है। हैरिस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कन्फर्म किया कि क्लिप में दिख रहा व्यक्ति वही हैं।
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
हैरिस ने दी सफाई
हैरिस ने सोशल मीडिया पर लिखा 'हम उसी समय अंदर जा रहे थे, जब अल्लू अर्जुन अंदर आ रहे थे। जब वह तस्वीरें क्लिक करने के लिए स्टेज के पास आ रहे थे, तो उनके बाउंसरों को लगा कि मैं उनके पास फोंटो लेने आ रहा हूं या कैमरा ब्लॉक कर सकता हूं। इसलिए उन्होंने मुझे रोक दिया।' उन्होंने आगे कहा कि इस पल को ऑनलाइन बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया था। हालांकि हैरिस ने इसे एक छोटी सी घटना बताया।

'RRR' में किया बॉडी डबल रोल
ईश्वर हैरिस को तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में जूनियर एनटीआर के लिए कई प्रोजेक्ट्स में बॉडी डबल के तौर पर काम करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'RRR' में भी जूनियर एनटीआर के लिए बॉडी डबल रोल किया। वह कई विज्ञापन और इंडस्ट्री से जुड़े प्रोजेक्ट्स में भी दिखे हैं।
कब हुआ रिसेप्शन?
विजय-रश्मिका ने राजस्थान में 26 फरवरी को शादी की। इसके बाद हैदराबाद में 4 मार्च को रिसेप्शन होस्ट किया। इवेंट में फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स शामिल हुए।