'उद्धव से ज्यादा हिंदू हैं सलमान'; BJP नेता का बड़ा बयान, RSS के कार्यक्रम में अभिनेता के शामिल होने पर विवाद
Salman Khan RSS Event Controversy: बीते दिनों अभिनेता सलमान खान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी समारोह में शामिल हुए। इस पर विवाद हो रहा है। इस बीच भाजपा नेता नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूरे होने पर बीते दिनों एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सलमान खान सहित कई फिल्मी सितारे मौजूद रहे। इवेंट में सलमान खान व अन्य स्टार्स की मौजूदगी को लेकर विवाद शुरू हुआ। विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने सवाल किए। इसके बाद महाराष्ट्र के बीजेपी मंत्री नितेश राणे ने आज मंगलवार को शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है।
राणे ने तंज कसते हुए उद्धव ठाकरे से क्या कहा?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि अभिनेता सलमान खान उनसे ज्यादा हिंदू हैं। यह बात मुंबई में RSS के एक इवेंट में सुपरस्टार की मौजूदगी को लेकर हुए विवाद के बीच कही गई। बता दें कि सलमान खान उन कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में से थे, जिन्होंने उस इवेंट में हिस्सा लिया था। इस इवेंट में आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने भाषण दिया था।
विवाद के बीच की सलमान खान की तारीफ
आरएसएस का यह शताब्दी कार्यक्रम नेहरू सेंटर में आयोजित किया गया था। शिवसेना (UBT) के एमपी संजय राउत ने संघ के इवेंट में शामिल होने के लिए पॉपुलर एक्टर सलमान खान पर निशाना साधा था। संजय राउत, उद्धव ठाकरे के करीबी हैं। मंगलवार को एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए राणे ने सलमान खान की तारीफ की और उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'सलमान खान, उद्धव ठाकरे से ज्यादा हिंदू हैं। सलमान खान में कम से कम संघ चीफ के प्रोग्राम में शामिल होने की हिम्मत तो थी। क्या उद्धव ठाकरे कभी राहुल गांधी के सामने खड़े होने या अपने पिता बालासाहेब ठाकरे को 'हिंदूहृदय सम्राट' कहने की हिम्मत दिखाएंगे?'
संघ प्रमुख संग खाना खाने पर विवाद के बाद अदनान ने तोड़ी चुप्पी; संजय राउत से कहा- 'घटिया हारमोनियम बजाते हो'
संजय राउत ने अदनान सामी की मौजूदगी पर किया था सवाल
बता दें कि आरएसएस के इवेंट में कई आर्टिस्ट, स्पोर्ट्सपर्सन और जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इवेंट में सलखान की मौजूदगी की कुछ लोगों ने बुराई की, जबकि कुछ ने उनकी तारीफ की। फिल्मी सितारों की मौजूदगी पर राजनीतिक जगत में हलचल तेज हो गई। इससे पहले संजय राउत ने संघ के कार्यक्रम में अदनान सामी की मौजूदगी पर तंज कसा था। इस पर अदनान सामी ने उन्हें पलटकर करारा जवाब दिया।