सब्सक्राइब करें

Sonu Sood: सोनू सूद के खिलाफ बीएमसी ने दर्ज कराई शिकायत, रिहायशी इमारत को होटल में तब्दील करने का है आरोप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 07 Jan 2021 11:38 AM IST
विज्ञापन
BMC filed complaint againstSonu Sood for allegedly converting residential building into a hotel
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बीएमसी ने एक 6 मंजिला रिहायशी बिल्डिंग को होटल में तब्दील करने के आरोप में अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बीएमसी का आरोप है कि एक्टर ने बिना किसी की इजाजत के ऐसा किया है। बीएमसी ने कहा है कि सोनू सूद के खिलाफ महाराष्ट्र रीजन एंड टाउन प्लानिंग एक्ट के तहत एक्शन लिया जाना चाहिए।


 

Trending Videos
BMC filed complaint againstSonu Sood for allegedly converting residential building into a hotel
सोनू सूद - फोटो : Social Media

बीएमसी ने अभिनेता पर इमारत के हिस्से को बढ़ाने, बदलाव करने और इस्तेमाल में बदलाव करने का आरोप लगाया है।बीएमसी ने अपनी शिकायत में कहा है, 'यह पाया गया है कि सोनू सूद ने खुद ही जमीन के इस्तेमाल में बदलाव किया है। इसके अलावा तय प्लान से अतिरिक्त निर्माण कराते हुए रिहायशी इमारत को रेजिडेंशियल होटल बिल्डिंग में तब्दील कर लिया है। इसके लिए उन्होंने अथॉरिटी से जरूरी तकनीकी मंजूरी भी हासिल नहीं की है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
BMC filed complaint againstSonu Sood for allegedly converting residential building into a hotel
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें बीएमसी की ओर से यह शिकायत 4 जनवरी को जुहू पुलिस स्टेशन पर दर्ज कराई गई है। बीएमसी ने सोनू सूद पर नोटिस को नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया है। यह एफआईआर MRTP एक्ट के तहत दर्ज की गई है।
BMC filed complaint againstSonu Sood for allegedly converting residential building into a hotel
सोनू सूद - फोटो : Social Media

बता दें कोरोना वायरल की वजह से लगे लॉकडाउन के बाद से ही बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) प्रवासियों को घर पहुंचाने को लेकर सुर्खियों में हैं। खास बात यह है कि सोनू सूद ट्विटर पर फैन्स के ट्वीट का जवाब भी देते हैं। उन्होंने लोगों की मदद के लिए कई योजनाएं भी लॉन्च की हैं।

विज्ञापन
BMC filed complaint againstSonu Sood for allegedly converting residential building into a hotel
सोनू सूद, अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter: @sonusood
करियर की बात करें तो वह जल्द ही किसान फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म को ई निवास डायरेक्ट करेंगे और राज शांडिल्य प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म के लिए अभी अन्य कास्ट के बारे में कोई बात नहीं पता चली है। लेकिन सोनू सूद के फैंस ने पहले ही इस नए प्रोजेक्ट के बधाई देना शुरू कर दिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed