फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा की बढ़ी मुश्किलें, अवैध निर्माण पर बीएमसी ने भेजा नोटिस

Tue, 03 Jul 2018 08:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Jul 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
BMC issues notice to Priyanka Chopra for Illegal construction
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ अपने प्रेम संबधों को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस बीच प्रियंका एक नई मुसीबत में फंस गई हैं। जी हां, मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने प्रियंका को अवैध निर्माण करने पर कानूनी नोटिस जारी किया है।
BMC issues notice to Priyanka Chopra for Illegal construction
बताया जा रहा है कि बीएमसी ने उन्हें अंधेरी वेस्ट इलाके के ओशिवारा में दफ्तर और उसी के पास बने एक अन्य कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के अंदर कथित रूप से अवैध निर्माण करने पर यह नोटिस भेजा है। खबरों के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा ने यह कमर्शियल कॉम्प्लेक्स किसी को किराए पर दिया हुआ है। जिसमें अवैध रूप के कुछ बदलाव किए गए हैं। वहीं बीएमसी ने बताया कि इस मामले में उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायत मिली थी।
BMC issues notice to Priyanka Chopra for Illegal construction
स्थानीय लोगों ने बीएमसी को बताया कि प्रियंका के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में जो स्पा है उसमें कई तरह के गैरकानूनी तरीके से बदलाव किए गए हैं। इसके बाद बीएमसी ने जांच में शिकायत को सही पाया। वहीं बीएमसी ने वास्तु प्रिसिंक्ट बिल्डिंग के परिसर की भी जांच की जहां पाया गया कि प्रियंका चोपड़ा का परिवार बिल्डिंग परिसर को ऑफिस के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
BMC issues notice to Priyanka Chopra for Illegal construction
जिसके बाद बीएमसी ने उन्हें कानूनी नोटिस जारी किया है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नलिनी' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म भारत के महान लेखक रवींद्रनाथ टैगोर की प्रेम कहानी पर आधारित है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed