फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bob Biswas trailer: Abhishek Bachchan starrer Bob Biswas trailer is out now

Bob Biswas Trailer: 'बॉब बिस्वास' का दमदार ट्रेलर रिलीज, किलर के रोल में धमाल मचा रहे अभिषेक बच्चन

Fri, 19 Nov 2021 06:19 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 19 Nov 2021 06:19 PM IST
सार

बॉब बिस्वास' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में जहां अभिषेक बच्चन 'बॉब बिस्वास' का किरदार निभाते नजर आएंगे तो वहीं चित्रांगदा सिंह उनकी पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी।
 

विज्ञापन
Bob Biswas trailer: Abhishek Bachchan starrer Bob Biswas trailer is out now
बॉब बिस्वास ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह अभिनीत फिल्म 'बॉब बिस्वास' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित यह बनी फिल्म एक क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसमें दर्शकों को लव एंगल का तड़का भी देखने को मिलेगा। फिल्म में जहां अभिषेक बच्चन 'बॉब बिस्वास' का किरदार निभाते नजर आएंगे तो वहीं चित्रांगदा सिंह उनकी पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी।

विज्ञापन

फिल्म 'बॉब बिस्वास' की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में एक ऐसे व्यक्ति की कहानी दिखाई जाएगी, जो कई सालों तक कोमा में रहने के बाद अपनी पुरानी जिंदगी में वापस लौटता है। लेकिन उसके जीवन में परेशानी यह है कि नया जीवन को मिलने के बाद भी उसे अब न फैमिली याद है और न ही करियर।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)

 

Bob Biswas trailer: Abhishek Bachchan starrer Bob Biswas trailer is out now
बॉब बिस्वास ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आया ट्रेलर 'बॉब बिस्वास' के दोहरे किरदार को दर्शाता गया है। चंद मिनटों के इस ट्रेलर में दर्शकों को उनके दमदार अभिनय की झलक देखने को मिली। ट्रेलर को देख पता चलता है कि बीते कुछ सालों में अभिषेक बच्चन ने अपने किरदारों के साथ कई प्रयोग किए हैं और यह किरदार उनके चंद बेहतरीन प्रयोगों में से एक है।

Bob Biswas trailer: Abhishek Bachchan starrer Bob Biswas trailer is out now
बॉब बिस्वास ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म 3 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम की जाएगी। इससे पहले फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बनाई जा रही थी, लेकिन बाद में मेकर्स ने अपने फैसले में बदलाव करते हुए इस ओटीटी पर रिलीज करने का निर्णय लिया गया।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed