Rajpal Yadav: सलमान ने दिए पैसे तो सोनू सूद ने ऑफर की फिल्म, जानिए किसने किस तरह की राजपाल यादव की मदद?
Rajpal Yadav: तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता राजपाल यादव की मदद में अब तक कई एक्टर्स आ चुके हैं। आइए विस्तार से जानते हैं अब तक बॉलीवुड से कौन-कौन राजपाल की मदद के लिए आगे आए हैं।
विस्तार
अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में जेल में हैं। मामला करीब 9 करोड़ रुपये की देनदारी से जुड़ा हुआ है, जिन्हें वे तय समय सीमा पर चुका नहीं पाए। इसी वजह से उन्होंने बीते दिनों तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया था। ऐसे वक्त में इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे राजपाल की मदद को सामने आए हैं।
सोनू सूद ने शुरू की मदद की पहल
सबसे पहले 10 फरवरी को सोनू सूद ने एक पोस्ट शेयर करते हुए राजपाल की मदद करने की बात कही थी। उन्होंने राजपाल को फिल्म ऑफर करने की भी बात कही थी। साथ ही पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री से अपील की थी कि सब लोग राजपाल की मदद के लिए आगे आएं।
Rajpal Yadav is a gifted actor who has given years of unforgettable work to our industry. Sometimes life turns unfair, not because of talent, but because timing can be brutal. He will be part of my film, and I believe this is the moment for all of us..producers, directors,…
— sonu sood (@SonuSood) February 10, 2026
सोनू की इस पहल के बाद जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप ने भी मदद का हाथ बढ़ाया था और 11 लाख की मदद का वादा किया था।
मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई।
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) February 10, 2026
इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है।
मानवीय… pic.twitter.com/IG4iblPRRq
एक्टर और प्रोड्यूसर मदद को आए आगे
इसके बाद टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी ने X पर पोस्ट कर राजपाल को हर संभव मदद देने का वादा किया था। साथ ही सभी एक्टर्स से अपील की थी कि वे मदद के लिए आगे आएं। वहीं संगीत कंपनी के मालिक राव इंद्रजीत सिंह यादव ने भी बड़ी मदद की पेशकश की। उन्होंने राजपाल यादव को 1.11 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही है।
It breaks my heart to see a senior, immensely talented artist like Rajpal Yadav ji going through such a painful phase. He has given us countless smiles, laughter, and unforgettable moments. Today, he needs us.
— GURMEET CHOUDHARY (@gurruchoudhary) February 10, 2026
As a fellow actor and as a human being, I am stepping forward to help…
इसके बाद मंगलवार को अभिनेता और फिल्म क्रिटिक केआरके ने राजपाल को 10 लाख रुपये देने की बात कही। उन्होंने बॉलीवुड के सभी लोगों से कहा कि मिलकर उन्हें 5 करोड़ देते हैं। अगर वह सिर्फ 5 करोड़ वापस कर देते हैं, तो वह तुरंत जेल से बाहर आ सकते हैं। चलो सब उनकी मदद करते हैं।
I am ready to give ₹10 lakhs for RajPal Yadav. Let’s all Bollywood people come together to give him ₹5cr! If he does pay back only ₹5cr So he can come out from jail immediately! Let’s all help him.
— KRK (@kamaalrkhan) February 10, 2026
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने चुपके से की मदद
'इंडियाटुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी राजपाल की चुपके से मदद की है और 10 लाख रुपये भिजवाए हैं। इसके बाद गुरु रंधावा ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर राजपाल की मदद की बात कही। दरअसल, राजपाल और गुरु रंधावा ने साथ में एक म्यूजिक वीडियो में काम किया है, जो अभी रिलीज नहीं हुआ है। इसकी पेमेंट भी अभी क्लियर नहीं हुई थी, पर राजपाल यादव की हालत देख गुरु रंधावा ने उन्हें एडवांस पेमेंट देने का ऐलान किया है।
इसके साथ, FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉय्ज) ने भी बुधवार, 11 फरवरी को सभी प्रोड्यूसर्स से अपील की है कि वो जल्द से जल्द राजपाल यादव की मदद करें।
इंडस्ट्री के बड़े एक्टर मदद को आए आगे
वहीं, हाल ही में राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने 'द स्क्रीन' को दिए इंटरव्यू में बताया कि सलमान खान अजय देवगन और वरुण धवन भी एक्टर की मदद को आगे आए हैं और आर्थिक मदद की है। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि उन्होंने कितनी राशि की आर्थिक मदद दी है।
सिंगर मीका और अनूप जलोटा ने भी की आर्थिक मदद
सिंगर मीका सिंह ने भी राजपाल के सामने मदद का हाथ बढ़ाया। सिंगर मीका सिंह ने 11 लाख रुपये की मदद देने का एलान किया। उन्होंने कहा, 'राजपाल जी, मैं आपके साथ खड़ा हूं।’
वहीं सिंगर अनूप जलोटा ने भी आज 12 फरवरी को एक वीडियो शेयर कर राजपाल की मदद की बात कही। उन्होंने कहा, ‘उतार-चढ़ाव जीवन का हिस्सा हैं। हमें हमारे दोस्तों की मदद करना चाहिए। मुझे पता है कई लोग उनकी मदद को आगे आएं हैं। मैं भी 5 लाख रुपये उन्हें भेज रहा हूं। उम्मीद है इनसे उन्हें मदद मिलेगी।
इसके साथ टीवीएफ (द वायरल फीवर), जो कि एक डिजिटल एंटरटेनमेंट कंपनी और प्रोडक्शन हाउस है, उन्होंने भी एक पोस्ट शेयर कर राजपाल की मदद की बात कही है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- 'हम आपके साथ खड़े हैं और आपका समर्थन करते हैं।'
क्या है मामला?
साल 2010 से जुड़े एक पुराने चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव इस समय जेल में हैं। दरअसल, उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण और निर्देशन के लिए एक कंपनी से करोड़ों रुपये का कर्ज लिया था। बताया जाता है कि तय समयसीमा के भीतर राशि वापस नहीं चुकाई जा सकी। अदालत की ओर से कई अवसर दिए गए, लेकिन भुगतान न होने पर सख्त रुख अपनाया गया।
इसके बाद कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का निर्देश दिया। अदालती आदेश के पालन में राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया। यह मामला करीब 9 करोड़ रुपये की देनदारी से जुड़ा हुआ है, जिस पर कानूनी प्रक्रिया जारी है।