Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने बेटे जय और बेटी जिया का मनाया पहला बर्थडे, शेयर किया दिल छू लेने वाला नोट
प्रीति जिंटा के बच्चे जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ एक साल के हो गए हैं। अभिनेत्री ने अपने बच्चों का पहले जन्मदिन पर पोस्ट शेयर किए, जिसमें उन्होंने दोनों के लिए अलग अलग नोट लिखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा हिंदी सिनेमा से दूर अमेरिका में अपनी लाइफ इंजॉय कर रही हैं। साल 2021 में प्रीती जिंटा सरोगेसी के जरिए जुडवां बच्चों की मां बनीं। यह गुड न्यूज अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। प्रीति के बच्चों का नाम जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ है, जो अब एक साल के हो गए हैं। अभिनेत्री ने अपने बच्चों का पहले जन्मदिन पर पोस्ट शेयर किए, जिसमें उन्होंने दोनों के लिए अलग अलग नोट लिखा है।
दरअसल, प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर दो अलग-अलग पोस्ट शेयर किए, जिसमें वह अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताती दिख रही हैं। पहले पोस्ट में प्रीति जिंटा अपने बेटे के साथ दिख रही हैं और वह अपने लाडले को बेहद ही प्यार से देख रही हैं। वहीं, दूसरे पोस्ट में भी लगभग ऐसी ही एक तस्वीर है। लेकिन इस तस्वीर में अभिनेत्री के साथ उनकी बेटी जिया जिंटा दिख रही हैं। हालांकि, इन दोनों फोटोज में प्रीति ने अपने बच्चों का पूरा चेहरा नहीं दिखाया है।
यह भी पढ़ें:- Vir Das: बेंगलुरु में शो रद्द होने के बाद कॉमेडियन वीर दास को मिला कोलकाता से न्यौता, TMC सांसद ने कही यह बात
प्रीति ने अपनी बेटी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मैं हमेशा से जानती थी कि मैं तुम्हें चाहती हूं… मैंने तुम्हारे लिए प्रार्थना की, मैंने तुम्हारे लिए कामना की और अब तुम यहां हो और एक साल हो गया। मेरा दिल भर गया है और मैं हमेशा के लिए आभारी रहूंगी। आपकी अनमोल मुस्कान, आपके गर्म गले और मेरे जीवन में आपकी उपस्थिति मेरी छोटी जिया। जन्मदिन मुबारक हो मेरी छोटी गुड़िया। आप वह सब कुछ हैं जिसकी मैंने कभी उम्मीद की थी और अधिक। आपका जीवन हमेशा प्यार और खुशियों से भरा रहे, आज और हमेशा। मैं तुमसे प्यार करता हूं चांद और पीठ के लिए। जैसे-जैसे हर दिन आपके लिए मेरा प्यार को कई गुना बढ़ा देता है।'
यह भी पढ़ें:- Brahmastra: अयान ने याद किए 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दिन, बताया कैसे शूट हुआ था 20 मिनट का क्लाइमेक्स
View this post on Instagram
प्रीति जिंटा ने अपने बेटे के साथ तस्वीर शेयर करते हुए भी एक लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मैंने अपने जीवन में जितनी भी भूमिकाएं निभाई हैं, उनमें से कुछ भी आपकी मां होने के करीब नहीं है। मुझे यकीन है कि हम एक-दूसरे को कई जन्मों से जानते हैं। इस एक में, मैं रुक नहीं सकती। सोच रही थी कि हम एक-दूसरे के साथ कितना प्यार साझा करेंगे और आपको यूं ही चमकते हुए देखकर मेरा दिल कितना भर जाएगा। मैं आपको हर दिन और अधिक प्यार करुंगी। जन्मदिन मुबारक हो मेरी जान। आपका जीवन आज और हमेशा खुशियों से भरा रहे। ये रहा कई और मुस्कानों, गले लगाने और हंसने के लिए। चांद दोबारा आपको प्यार दें। जन्मदिन मुबारक हो मेरा जय।'
View this post on Instagram