फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood actress Vidya Balan tried to make this special delicious sweet

लॉकडाउन के दौरान एक्टिंग छोड़ कुक बनीं विद्या बालन, कहा- 'जिंदगी में कभी खाना नहीं बनाया लेकिन अब...'

Fri, 24 Apr 2020 06:22 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 24 Apr 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actress Vidya Balan tried to make this special delicious sweet
विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्मी कलाकार लॉकडाउन के दौरान उन कामों को करने में व्यस्त है जिनके लिए आमतौर पर वह वक्त नहीं निकाल पाते हैं। परिवार के साथ समय व्यतीत करने के साथ ही वे घर की साफ सफाई से लेकर किताबे पढ़ने और नए-नए पकवान बना रहे हैं। इन्हीं कलाकारों में विद्या बालन भी एक हैं। आमतौर पर कुकिंग से बचने वाली विद्या बालन लॉकडाउन के दौरान खाना बनाने की कोशिश कर रही हैं।

विज्ञापन


साझा किए हुए वीडियो में विद्या बालन कह रही हैं कि 'वैसे तो मैं खाना नहीं पकाती। जिंदगी में मैंने कभी भी खाना नहीं बनाया है। लेकिन दो-तीन दिनों से मैं कुछ कुछ चीजें बनाने की कोशिश कर रही हूं और मुझे बहुत मजा आ रहा है। आज मैं अपना सबसे पंसदीदा पकवान बनाने की कोशिश कर रही हूं।वह है मोदक। देखते हैं...कैसा होता है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर बीते दिनों साझा किए पोस्ट में वह अपने घर को साफ करने से लेकर दूसरे कामों में व्यस्त नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

Bollywood actress Vidya Balan tried to make this special delicious sweet
vidya balan - फोटो : amar ujala

गौरतलब है कि आज के दौर में विद्या महिला प्रधान फिल्मों के लिए इंडस्ट्री में जानी जाती हैं। उन्होंने 'तुम्हारी सुलु', 'बेगम जान', 'कहानी और 'द डर्टी पिक्चर' जैसी फिल्मों में निभाए लीड रोल से काफी शोहरत बटोरी।  पिछले साल वह फिल्म 'एनटीआर: कथनयकुदु' और 'मिशन मंगल' में नजर आई थीं। वहीं आने वाले दिनों में वह 'शकुंतला देवी' में नजर आएंगी। यह फिल्म महान गणितज्ञ शकुंतला देवी के जीवन पर आधारित है जिन्हें मानव कंप्यूटर के तौर पर जाना गया। इसके साथ ही वह फिल्म 'शेरनी' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एक वन अधिकारी की भूमिका में दिखेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed