फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bollywood and tv live updates know shahrukh khan and deepika padukone pathaan besharam rang song release

Entertainment Live Update: पठान का गाना 'बेशरम रंग' रिलीज, शाहरुख और दीपिका की केमिस्ट्री ने उड़ाया गर्दा

Mon, 12 Dec 2022 03:42 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 12 Dec 2022 03:42 PM IST
सार

सोमवार को पठान का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज कर दिया है। गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण दोनों नजर आ रहे हैं, लेकिन गाने की जान एक्ट्रेस का दिशकश अंदाज है।

विज्ञापन
bollywood and tv live updates know shahrukh khan and deepika padukone pathaan besharam rang song release
बेशर्म रंग गाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ बी-टाउन की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ रिलीज कर दिया गया है। गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है और दीपिका संग शाहरुख की केमिस्ट्री भी खूब जंच रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन

बांग्ला अभिनेत्री ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
मुंबई के अंधेरी में 35 साल के एक शख्स को 26 वर्षीय अभिनेत्री का उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलो करने और उसे परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हिंदी और बांग्ला में वेब सीरीज में काम कर चुकी अभिनेत्री पिछले कुछ महीनों से उत्पीड़न का सामना कर रही हैं। हाल ही में एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए अपने फैंस के साथ बातचीत के दौरान अभिनेत्री को एक अज्ञात व्यक्ति से अश्लील मैसेज मिले थे। जिसके बाद अभिनेत्री ने उसको सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ब्लॉक कर दिया था। अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन
ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस आज यानि सोमवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश होने के लिए पहुंचीं थीं। पटियाला हाउस कोर्ट ने संक्षिप्त सुनवाई के बाद मामले की सुनवाई 20 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी है।

विज्ञापन

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस करने के लिए जानी जाने वाली फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने 12 दिसंबर 2022 को अपने मंगेतर सनी कपूर से पंजाबी रीति-रिवाजों के अनुसार शादी कर ली है। शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed