सूरज बड़जात्या की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे सलमान-आमिर; अमृता-तब्बू आईं नजर; रानी समेत कई सेलेब्स हुए शामिल
Sooraj Barjatya Daughter Reception: फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा बड़जात्या के रिसेप्शन में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारों ने शिरकत की है। जानिए सलमान और आमिर से लेकर और कौनसे सितारे पहुंचे…
विस्तार
मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा बड़जात्या की शादी अभिषेक के साथ हुई। शादी के बाद आज मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन रखा गया है। इसमें सलमान खान और अनिल कपूर से लेकर बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे हैं। इस लिस्ट में विक्की कौशल, तब्बू और रेखा से लेकर बॉलीवुड का लगभग हर सितारा पहुंचा है। जानते हैं इंडस्ट्री के और किन सितारों ने की शिरकत?
सलमान खान
पिता सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने के बीच भाईजान आज अपने करीबी मित्र सूरज बड़जात्या की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे हैं। इस दौरान सलमान अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आए।
आमिर खान
आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान के साथ शादी के रिसेप्शन में पहुंचे हैं। दोनों ने कैमरे के सामने पोज दिए।
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी एथनिक ड्रेस में रिसेप्शन में पहुंचकर इसकी रौनक बढ़ा दी।
अमृता अरोड़ा और तब्बू भी हुईं शामिल
ट्रेडिशनल लुक में अमृता अरोड़ा और तब्बू ने भी सूजर बड़जात्या की बेटी के रिसेप्शन में शिरकत कीं। अमृता ने सूरज के साथ हिट फिल्म 'विवाह' की थी।
View this post on Instagram
A post shared by Bollywood Hungama🎥 (@realbollywoodhungama)
View this post on Instagram
अनिल कपूर
अनिल कपूर एथनिक कुर्ते में शादी के रिसेप्शन में नजर आए। उन्होंने कैमरे के सामने पोज दिए।
अनुपम खेर
सीनियर अभिनेता अनुपम खेर ईशा बड़जात्या की शादी के रिसेप्शन में नजर आए। उन्होंने एथनिक ड्रेस चुनी।
रेखा
ईशा बड़जात्या और अभिषेक के रिसेप्शन में रेखा भी पहुंची हैं। उन्होंने साड़ी में जलवा बिखेरा है।
जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ ब्लू ड्रेस में गमले के साथ रिसेप्शन में पहुंचे।
विक्की कौशल
पिता के साथ विक्की कौशल रिसेप्शन में पहुंचे। दोनों फॉर्मल में नजर आए।
नसीरुद्धीन शाह-रत्ना पाठक
नसीरुद्धीन शाह अपनी पत्नी रत्ना पाठक के साथ रिसेप्शन में पहुंचे।
राजकुमार हिरानी
राजकुमार हिरानी ने भी सूरज बड़जात्या की बेटी के रिसेप्शन में शिरकत की।
इम्तियाज अली
रिसेप्शन में इम्तियाज अली अपनी बेटी के साथ पहुंचे हैं।
हिमेश रेशमिया
हिमेश रेशमिया अपनी पत्नी सोनिया कपूर के साथ ईशा के रिसेप्शन में नजर आए।
बेटी-दामाद के साथ दिए पोज
सूरज बड़जात्या ने बेटी ईशा और दामाद अभिषेक के साथ कैमरे के सामने पोज दिए।
ये सेलेब्स भी रिसेप्शन में मौजूद दिखे
इस रिसेप्शन में सोनू सूद, हिमेश रेशमिया, नीना गुप्ता के अलावा कई फिल्मी हस्तियां पहुंची थीं। इनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram