बॉलीवुड की हैलोवीन पार्टी में सितारों का मेला, अलग अंदाज में दीपिका और आलिया साथ नजर आईं
Bollywood Halloween Party: बॉलीवुड स्टार्स पर हैलोवीन का खुमार चढ़ गया है। हाल ही में एक हैलोवीन पार्टी में कई फिल्मी सितारे नजर आए। इस पार्टी में आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण को साथ-साथ पोज देते हुए देखा गया।
विस्तार
इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड सेलेब्स के करीबी दोस्त और इंफ्लुएंसर ओरी ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह कई फिल्मी सितारों संग हैलोवीन पार्टी एंज्वॉय करते दिखे। इस पार्टी में ओरी ने कई सेलेब्स के साथ पोज दी। इस पार्टी का सबसे बड़ा हाइलाइट दीपिका और आलिया का साथ आना रहा। दोनों के लुक भी चर्चा में रहे। पार्टी में दीपिका और आलिया ने साथ में पोज भी दिए।
लेडी सिंघम बनीं दीपिका, आलिया का दिखा एक्शन लुक
हैलोवीन पार्टी में दीपिका को लेडी सिंघम के लुक में देखा गया। वहीं आलिया भी ब्लैक ड्रेस पहने दिखीं। दोनों ने नकली गन के साथ साथ खड़े होकर पोज दिए। बाद में दोनों मुस्कुराती हुई दिखीं। ओरी ने भी दीपिका के साथ फोटो क्लिक करवाए।
ये खबर भी पढ़ें: ‘अपनी कहानी सुनाने के लिए शुक्रिया’, क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स को दीपिका ने दिया सपोर्ट; एंग्जाइटी पर की बात
अर्जुन और जान्हवी कपूर के अलावा कई सेलेब्स दिखे
पार्टी में अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, अयान मुखर्जी, डायरेक्टर एटली के अलावा कई जाने-पहचाने सेलेब्स भी नजर आए। हर कोई अलग गेटअप में नजर आया। दिशा पाटनी भी ब्लैक ड्रेस पहने हैलोवीन पार्टी में मौजूद रहीं। वह काफी हाॅट लग रही थीं।
आलिया और दीपिका इन फिल्मों में आएंगी नजर
आलिया भट्ट के करियर फ्रंट की बात की जाए तो वह इस साल एक फिल्म ‘अल्फा’ कर रही हैं। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, इसमें आलिया एक स्पाई का रोल करती दिखेंगी। वहीं दीपिका की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह शाहरुख की मूवी ‘किंग’ कर रही हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'AA22xA6' में भी नजर आएंगे। इसमें उनके अपोजिट फिल्म 'पुष्पा' फेम एक्टर अल्लू अर्जुन होंगे।