दीपिका-प्रीति ने फिल्म को ठुकराया, सुनील शेट्टी-किच्चा की 'पहलवान' ऑनलाइन लीक, 5 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्ते पे सत्ता के लिए प्रीति जिंटा ने किया इनकार
फिल्म सत्ते पे सत्ता पिछले कुछ वक्त से सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में एक बार फिर फिल्म सुर्खियों में है। इस बार वजह हैं प्रीति जिंटा, दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के बाद प्रीति जिंटा ने सत्ते पे सत्ता के रीमेक में काम करने से मना कर दिया है। बता दें कि सत्ते पे सत्ता 1982 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी मुख्य किरदार में थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ के किरदार के लिए ऋतिक का नाम फाइनल हो गया है लेकिन हेमा मालिनी के किरदार के लिए अभिनेत्री की तलाश जारी है। गौरतलब है कि इस किरदार के लिए दीपिका पादुकोण भी पहले इनकार कर चुकी हैं।
'भूत: द हॉन्टेड शिप' का पोस्टर रिलीज
विकी कौशल जल्दी ही एक हॉरर फिल्म 'भूत: द हॉन्टेड शिप' में नजर आएंगे। इस फिल्म के कुछ पोस्टर पहले भी सामने आ चुके हैं। ऐसे में फिल्म का एक और शानदार पोस्टर सामने आया है। पोस्टर रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फिल्म का डायरेक्शन भानु प्रताप सिंह कर रहे हैं। बात पोस्टर की करें तो इसमें विकी कौशल एक शिप में डूबते हुए दिखाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on
लीक हुई 'पहलवान'
किच्चा सुदीप की फिल्म पहलवान ऑनलाइन लीक हो गई है। बता दें कि फिल्म में सुदीप के अलावा सुनील शेट्टी, आकांक्षा सिंह और कबीर दुहान सिंह मुख्य भूमिका में हैं। मूल रूप से कन्नड़ में बनी इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज किया गया है। गौरतलब है कि फिल्म का बजट 45 करोड़ रुपये है।
दो हिट फिल्में देने के बाद खुश हैं श्रद्धा कपूर
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की दो फिल्में हाल ही में रिलीज हुई हैं। प्रभास के साथ साहो और सुशांत सिंह राजपूत के साथ छिछोरे, दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। इस दोहरी सक्सेस से श्रद्धा कपूर काफी खुश हैं और उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा- 'मेरी दोनों फिल्मों को जनता का भरपूर प्यार मिला है। साहो ने कमाई के मामले में बड़ी फिल्मों को पीछे थोड़ दिया है। मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती की मैं कितनी खुश हूं।' इसके अलावा निर्देशक नितेश तिवारी के बारे में कहा- ' नितेश सर एक शानदार निर्देशक हैं। जिस तरह वह माया का यंग और बुढ़ापे वाला किरदार पर्दे पर लेकर आए हैं वह काबीले तारीफ है। मैं खुद इस किरदार के इमोशन्स को और इस फिल्म की अहमियत को समझ सकती हूं। यह सब दिल से निकला है। '
बागी 3 में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर
बैक टू बैक दो हिट फिल्में देने के बाद श्रद्धा कपूर अब फिल्म बागी 3 को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल निर्मात साजिद नाडियाडवाला ने श्रद्धा को सोशल मीडिया पर एक चिट्ठी लिखी है। संदेश में उन्होंन लिखा- 'आपने हम सबको खुश होने का मौका दिया है। बागी के तीसरे पार्ट में वापसी के लिए हम आपका स्वागत करते हैं। हम आपको एक्शन करते हुए देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकते हैं। आज से इस शानदार यात्रा की शुरुआत के लिए आपको बहुत सारी बधाई और प्यार'। वहीं साजिद नाडियाडवाला के हाथ से लिखे इस खत के जवाब में श्रद्धा ने लिखा कि 'मैं बहुत उत्साहित हूं। बागी 3 पहला दिन'।

वायरल हो रहा सुमोना का दुल्हन अवतार
सोशल मीडिया पर सुमोना चक्रवर्ती के नए फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन फोटोज में सुमोना दुल्हन के अवतार में नजर आ रही हैं। सुमोना की ये फोटोज सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए सुमोना ने लिखा, 'दुल्हन तैयार है।'
View this post on Instagram
दुल्हन तैयार है। . 💄👠💍🦄🌹🌈🍒🍭🍷🧨🎈❣️♦️♥️
A post shared by Sumona Chakravarti (@sumonachakravarti) on
पढ़ें: इस कंटेस्टेंट की वाइल्ड कार्ड एंट्री पर भड़क उठीं रवीना टंडन, बाहर होते ही शो पर लगाए थे गंभीर आरोप