प्रीति जिंटा के साथ छेड़छाड़ मामले में नेस वाडिया को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रीति जिंटा की तरफ से बिजनेसमैन नेस वाडिया पर दर्ज कराए गए छेड़छाड़ के मामले को बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। इससे पहले मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति रंजीत मोरे और न्यायमूर्ति भारती डांगरे की खंडपीठ ने मामले को आपस में सुलझाने का सुझाव दिया था।
बता दें 13 जून 2014 को प्रीति ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड नेस वाडिया पर उनके साथ छेड़छाड़ करने, गालियां देने और IPL मैच के दौरान धमकी देने के आरोप लगाए थे।
नेस वाडिया और प्रीति जिंटा उस वक्त आईपीएल टीम किंग्स XI पंजाब के मालिक थे और उसी दौरान एक मैच में नेस ने प्रीति के साथ बदतमीजी की थी। इसका खुलासा प्रीति ने अपनी शिकायत में किया था।
Bombay High Court quashes molestation case against Ness Wadia filed by actor Preity Zinta against him in 2014. pic.twitter.com/pmUOSpWWL3
— ANI (@ANI) October 10, 2018
इसी साल फरवरी में पुलिस ने वाडिया के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था, लेकिन वाडिया उसे खारिज करने की मांग करते हुए हाईकोर्ट पहुंच गए और अब इस मामले में वाडिया को कोर्ट की तरफ से बड़ी राहत मिली है।