सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Border 2 actor Sunny deol meet Dalai Lama says His presence wisdom and blessings truly unforgettable

Sunny Deol: 'आशीर्वाद ने मेरे हृदय को शांति से भर दिया', सनी देओल ने की दलाई लामा से मुलाकात; लिखा इमोशनल नोट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 28 Jul 2025 10:38 AM IST
विज्ञापन
सार

Sunny deol meet Dalai Lama: सनी देओल ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर दलाई लामा के साथ एक खास तस्वीर शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। फैंस उनकी इस तस्वीर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। 
 

Border 2 actor Sunny deol meet Dalai Lama says His presence wisdom and blessings truly unforgettable
सनी देओल और दलाई लामा - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच सनी ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर दलाई लामा के साथ एक शानदार तस्वीर शेयर की है। इस खास तस्वीर के साथ सनी ने एक भावुक नोट भी लिखा है।

Trending Videos

सनी देओल का इमोशनल पोस्ट
सनी देओल ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी और दलाई लामा की एक खास तस्वीर शेयर की है। इस शानदार तस्वीर के साथ सनी ने कैप्शन में बेहद ही भावुक नोट लिखा, 'बहुत सम्मान और कृतज्ञता का पल। लद्दाख की शांत वादियों में परम पावन दलाई लामा से मुलाकात हुई। उनकी मौजूदगी, ज्ञान और आशीर्वाद ने मेरे मन को शांति दी। यह पल सचमुच अविस्मरणीय है।'

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)


विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस के कमेंट्स
सनी की इस खास पोस्ट के बाद फैंस ने भी जमकर कमेंट कर अपना प्यार बरसाया है। एक फैन ने लिखा, 'मेरा असली हीरो', एक फैन ने लिखा, 'सनी पाजी जय श्री राम', एक फैन ने लिखा, 'वाह...शानदार...आपसे बहुत प्यार करता हूं', एक फैन ने लिखा, 'ये वो हाथ हैं, जिन्होंने पाकिस्तान का हैंडपंप उठाया था, इन हाथों को सलाम पालजी, लव यू', एक फैन ने लिखा, 'गुरु से बड़ा ना कोई होए', एक फैन ने सनी की फिल्म गदर का डायलॉग लिखा, 'हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा।'

सनी का वर्कफ्रंट
सनी देओल आखिरी बार फिल्म 'जाट' में नजर आए थे। अब सनी जल्द ही 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगे। यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, और वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। यह भारतीय सशस्त्र बलों की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है।

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने देखा मेजिकल शो, मालती के नन्हें हाथों में दिखा अलादीन का चिराग

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed