'बॉर्डर 2' के लिए सनी देओल-वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ ने ली कितनी फीस? जानिए पूरी डिटेल
Border 2 Cast Fees: फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का गाना 'घर कब आओगे' रिलीज हुआ। फिल्म के लिए हर एक स्टार ने काफी मेहनत की है। लेकिन क्या आपको इन कलाकारों की फीस के बारे में पता है? जानिए 'बॉर्डर 2' के किस स्टार ने कितनी फीस ली है।
विस्तार
2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह गणतंत्र दिवस के ठीक पहले आएगी। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपनी कास्ट और कहानी की वजह से काफी चर्चा में है। सीक्वल आने वाला है, तो चलिए फिल्म के कलाकारों की फीस पर एक नजर डालते हैं।
सनी देओल ने सबसे ज्यादा फीस ली
फिल्म के निर्माताओं ने कलाकारों की सैलरी का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सनी देओल सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कलाकार हैं। कथित तौर पर उन्होंने अपने रोल के लिए 50 करोड़ रुपये लिए हैं। सनी देओल तो पहली फिल्म में भी थे।
वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की फीस
सनी के अलावा वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ को भी अच्छी फीस मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वरुण धवन ने 'बॉर्डर 2' के लिए 8-10 करोड़ रुपये फीस ली है। वहीं दिलजीत दोसांझ ने 4-5 करोड़ रुपये लिए हैं।
सपोर्टिंग कास्ट की फीस
मुख्य कलाकारों के अलावा सपोर्टिंग रोल में अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मोना सिंह और मेधा राणा हैं। उनकी सैलरी का सटीक आंकड़ा नहीं बताया गया, लेकिन कहा जा रहा है कि उन्होंने भी करोड़ों में अच्छी रकम ली।
यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने शेयर की नए साल में रणबीर कपूर के साथ खास तस्वीर, बेटी राहा की क्यूट तस्वीर पर फिदा हुए फैंस
पहली फिल्म 'बॉर्डर' 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित थी। 1997 में आई यह फिल्म आज भी सबसे बेहतरीन और भावुक युद्ध फिल्मों में गिनी जाती है। अब इसके सीक्वल में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मोना सिंह और बाकी कलाकार नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: मम्मी-पापा बनने के बाद शूट पर पहली बार साथ दिखे कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा, देखें वायरल वीडियो