सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Boy George And The Band Corner Shop Mourn The Death Of Asha Bhosle Calling Her Voice Silk Like

आशा भोसले के निधन पर बॉय जॉर्ज और बैंड कॉर्नर शॉप ने जताया दुख, ताई की आवाज को बताया ‘रेशम जैसी’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 13 Apr 2026 01:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Asha Bhosle Death: महान गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया। अब उनके निधन पर बॉलीवुड के सेलेब्स ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड सेलेब्स भी दुख जाहिर कर रहे हैं। 

Boy George And The Band Corner Shop Mourn The Death Of Asha Bhosle Calling Her Voice Silk Like
आशा भोसले (1933- 2026) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

महान गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया था। आशा ताई ने अपनी आवाज से 7 दशकों से भी ज्यादा समय तक बॉलीवुड पर राज किया।

Trending Videos


अब उनके निधन होने पर कई बड़े कलाकार दुख जता रहे हैं। बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड के सेलिब्रिटी भी दुख जाहिर कर आशा ताई को याद कर रहे हैं। इस बीच ब्रिटिश म्यूजिशियन बॉय जॉर्ज और ब्रिटिश बैंड कॉर्नर शॉप ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 

ब्रिटिश म्यूजिशियन बॉय जॉर्ज ने जताया शौक
ब्रिटिश म्यूजिशियन बॉय जॉर्ज ने दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए उनकी आवाज को ‘रेशम जैसी’ बताया। बॉय जॉर्ज ने लिखा कि उन्हें आशा भोसले के साथ काम करने का मौका मिला था। दोनों ने मिलकर गाना ‘बो डाउन मिस्टर’ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आशा जी की आवाज बेहद खूबसूरत और जादू जैसी थी।आशा भोसले अपने लंबे करियर में सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के कलाकारों के साथ भी काम कर चुकी थीं और उन्होंने इंटरनेशनल म्यूजिक पर भी गहरी छाप छोड़ी।

उनका संगीत करियर 7 दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा, जिसमें उन्होंने हजारों गाने गाए और भारतीय सिनेमा की सबसे महान प्लेबैक सिंगर्स में अपनी जगह बनाई।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Boy George (@boygeorgeofficial)

ब्रिटिश बैंड कॉर्नर शॉप ने भी दी श्रद्धांजलि
ब्रिटिश बैंड कॉर्नर शॉप ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। यह वही बैंड है जिनका मशहूर गाना ‘ब्रिमफुल ऑफ आशा’ है, जो आशा भोसले को ट्रिब्यूट के तौर पर ही बनाया गया था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Garh Storytelling Inc. (@garhstorytellinginc)

बता दें कि आशा भोसले के निधन के बाद से ही तमाम बड़े सितारे अपनी ओर से दुख जाहिर कर रहे हैं, साथ ही उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed