सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajpal Yadav missed work with shah rukh khan in om shanti om remember billu barber story

शाहरुख की इस फिल्म में काम ना करने का राजपाल यादव को है पछतावा, एक गलतफहमी से हाथ से निकल गया था प्रोजेक्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 13 Apr 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajpal Yadav: राजपाल यादव ने एक किस्सा साझा करते हुए बताया है कि कैसे उनके हाथ से शाहरुख खान की एक फिल्म निकल गई थी। उन्हें काफी दिनों के बाद इस बात का पता चला। 

Rajpal Yadav missed work with shah rukh khan in om shanti om remember billu barber story
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajpalofficial
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता राजपाल यादव अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी में जुटे हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि गलतफहमी में एक फिल्म ठुकराने का उन्हें बहुत पछतावा है। उनके मुताबिक गलतफहमी की वजह से उनके हाथ से शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' निकल गई थी।
Trending Videos


शाहरुख को किया नाराज
राजपाल यादव ने बताया कि शुरुआत में उन्हें प्रियदर्शन की फिल्म 'बिल्लू' में बिल्लू बार्बर का किरदार निभाना था। हालांकि, बाद में यह रोल इरफान खान ने निभाया। उन्हें एहसास हुआ कि 'ओम शांति ओम' में कथित तौर पर एक रोल ठुकराने के बाद उन्होंने अनजाने में शाहरुख खान को नाराज कर दिया था। राजपाल यादव ने बताया कि उन्हें इस गलतफहमी के बारे में तब पता चला, जब वे 'बिल्लू' के सेट पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख से मिले राजपाल
जूम के साथ बातचीत में राजपाल यादव ने कहा 'बिल्लू' का पूरा प्रोडक्शन जूही चावला के भाई देखते थे। वह मुझसे गले मिले और कहा भाई शाहरुख से मिल लेना। भाई आपको बहुत प्यार करते हैं। जब हम 'कल हो ना हो' में काम कर रहे थे तो उन्होंने कहा था कि कभी एक लंबा और बढ़िया ट्रैक करेंगे, एक सीन में मजा नहीं आया। मैंने कहा मैं तो दोपहर में ही मिला था, उन्होंने कहा थोड़ा कंफ्यूजन है। तो मैंने पूछा क्या? तो वह बोले आपके लिए रोल लिखवाया था। आपने ये कह कर मना कर दिया कि टाइम नहीं है।'

Rajpal Yadav missed work with shah rukh khan in om shanti om remember billu barber story
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
किसी ने पेश की खराब छवि
राजपाल यादव ने आगे कहा कि मैंने अपने मैनेजर को बुलाया और पूछा कि क्या इस तरह का कोई मामला हुआ था। इस पर उसने कहा उन्हें नहीं पता। राजपाल यादव ने कहा 'पता चला कि बीच में किसी ने मेरी बुराई करके मेरी दूसरी छवि पेश कर दी। इस बारे में शाहरुख को भी नहीं पता और मुझे भी नहीं पता। तो ये बॉलीवुड है। यहां इस तरह के कई किस्से हो जाते हैं। इसके बाद हम और शाहरुख से ऐसे गले मिले जैसे कुछ हुआ ही नहीं।'

Box Office: वीकएंड पर फिर गरजी 'धुरंधर 2', जानें 'डकैत' और 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' का कैसा है हाल?

'ओम शांति ओम' का कलेक्शन
फराह खान के निर्देशन में बनी 'ओम शांति ओम' में दीपिका पादुकोण थीं। फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। 38 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने 148 करोड़ रुपये कमाए थे।

'भूत बंगला' के बारे में
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल नजर आएंगे। यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed